Health Tips: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में ऐसे शामिल करें काले तिल, जरूर मिलेगा फायदा

By अनन्या मिश्रा | Apr 04, 2025

आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान का असर हमारी हड्डियों पर होता है। जिसकी वजह से कम उम्र से ही लोग हड्डियों की कमजोरी का सामना करने लगे हैं। वहीं हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए लोग कैल्शियम सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप नेचुरल तरीकों से भी अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। अगर आप बिना कैल्शियम सप्लीमेंट और बिना किसी साइड इफेक्ट के हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं। तो घरेलू उपाय बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको काले तिल के सेवन के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इसको डाइट में किस तरह से शामिल करने से हड्डियां मजबूत बन सकती हैं।

काले तिल का उपयोग

इसे भी पढ़ें: Health Tips: हेल्दी स्किन से लेकर पीरियड्स क्रैम्प तक में फायदेमंद है मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स, डाइट में करें शामिल

ऐसे करें काले तिल का सेवन

सबसे पहले काले तिल को रोस्ट करके एक एयर टाइट कंटेनर में रख लें।

अब 1 चम्मच भुने हुए काले तिल को दूध में मिलाकर इसका सेवन करें।

आप चाहें तो इसको दही में मिलाकर भी खा सकते हैं।

वहीं आप काले तिल को अपनी फेवरेट स्मूदी में मिलाकर पी सकते हैं।

इसके अलावा आप रोटी के ऊपर काले तिल छिड़क कर भी इसको खा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम