‘बेस्ट’ की हड़ताल का आज दूसरा दिन, मुंबईवासी परेशान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2019

मुंबई। शहर के नागरिक परिवहन उपक्रम ‘‘बृहनमुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’’ (बेस्ट) की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज दूसरा दिन है और परिवहन सेवाओं के अभाव में लाखों मुंबईवासी परेशान हो गए। बेस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना समर्थित यूनियन हड़ताल से अलग हो गई है। इसके बावजूद बेस्ट की केवल पांच बसें ही आज सुबह से सड़कों पर चल रही हैं। ‘बेस्ट’ के 32,000 से अधिक कर्मचारी, वेतनमान बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये थे।

 

राज्य सरकार ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल महाराष्ट्र आवश्यक सेवाएं प्रबंधन अधिनियम (एमईएसएमए) लगाया। साथ ही ‘बेस्ट’ के प्रबंधन ने उन्हें अपना आंदोलन खत्म करने और बातचीत के लिए आने को कहा।


यह भी पढ़ें: मोदी ने महाराष्ट्र में सड़क, सीवेज परियोजनाओं की शुरूआत की

 

बेस्ट की कामगार सेना ने मंगलवार देर शाम को कहा कि मुंबई वासियों की परेशानियां कम करने के लिए बुधवार को उनके 11,000 सदस्य काम पर आएंगे। उसने यह भी कहा था कि बुधवार को करीब 500 बसों के चलने की संभावना है।

 

प्रमुख खबरें

CBSE 10वीं और 12वीं का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा, अगर इंटरनेट नहीं है तो परिणाम कैसे चेक करें?

T20 World Cup से पहले पाकिस्तान टीम में कलह! बाबर आजम-इमाद वसीम में कहासुनी- Video

इमिग्रेशन पर कोई छूट नहीं, जयशंकर के बयान पर कनाडा के मंत्री का पलटवार

Met Gala 2024 | Sabyasachi ने 1965 घंटे लगाकर तैयार की थी मेट गाला के लिए Alia Bhatt की साड़ी, लेकिन एक्ट्रेस ने लुक डिस्क्रिप्शन में कर दी गड़बड़ी