International Highlights: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत ने दिया करारा जवाब

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 05, 2021

प्रभासाक्षी की खास खबरों में जानिए दिनभर की उन अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के बारे में जिनका सरोकार सीधे जनता से है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने फिर से कश्मीर मुद्दे को उठाया, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि भारत को ऐसे देश से सलाह की जरूरत नहीं है, जिसका परमाणु सामग्री एवं प्रौद्योगिकी के अवैध निर्यात का एक सिद्ध इतिहास रहा है। पढ़िए विस्तार से सभी खबरों को...

सूडान के सुरक्षा बलों ने सोमवार को राजधानी खार्तूम में कई जगह छापेमारी के दौरान इस्लामिक स्टेट संगठन के चार संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। इस अभियान में एक सैन्य अधिकारी की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी दक्षिणी खार्तूम के गाबरा में वहीं की गई, जहां पिछले सप्ताह संदिग्ध आईएस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच खुफिया अधिकारी मारे गए थे।

UN में पाकिस्तान ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत ने लगाई फटकार

संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे को फिर से उठाने के लिए पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए भारत ने कहा कि ऐसे देश से रचनात्मक योगदान की उम्मीद नहीं की जा सकती, जिसके पास आतंकवादियों की मेजबानी करने की एक स्थापित प्रथा है, जो वैश्विक आतंकवाद का ‘‘केन्द्र’’ है और दुनिया को अस्थिर करने वाली सबसे बड़ी ताकत है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सलाहकार, ए. अमरनाथ ने सोमवार को कहा कि भारत को ऐसे देश से सलाह की जरूरत नहीं है, जिसका परमाणु सामग्री एवं प्रौद्योगिकी के अवैध निर्यात का एक सिद्ध इतिहास रहा है।

भारत ने UN में कहा, सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार को लेकर बहुत चिंतित हैं

भारत ने शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने वाले सामूहिक विनाश के हथियारों (डब्ल्यूएमडी) और उन्हें ले जाने वाली प्रणाली के प्रसार पर गहरी चिंता जतायी और कहा कि ऐसे हथियारों तक आतंकवादियों की पहुंच बनने की आशंका के कारण वैश्विक समुदाय को इस गंभीर खतरे से निपटने के लिए एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। निरस्त्रीकरण पर सम्मेलन (सीडी), जिनेवा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पंकज शर्मा ने कहा कि भारत इन खतरों और अपने वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव ‘सामूहिक विनाश के हथियारों को हासिल करने से आतंकवादियों को रोकने के उपायों’ के जरिए इनसे निपटने पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता की ओर दुनिया का ध्यान खींचता रहा है।

तालिबान ने नहीं भरा बिजली का बिल! पूरे काबुल पर छा सकता है अंधेरा

जब से अफगानिस्तान में तालिबान का सत्ता आया है तभी से लोगों की जिंदगी में अंधकार छा गया है। इस तालिबानी हुकुमत में अफगान के लोगों पर एक पर एक मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है। बता दें कि अफगानिस्तान जहां एक तरफ ठंड बढ़ती जा रही है वहीं राजदानी काबुल में अंधेरा छा गया है।

चेहरे की किताब के अनसुने पन्ने हुए उजागर, विभिन्न देशों की राजनीति को प्रभावित करने के साथ ही हेट स्पीच को भी बढ़ावा देता है फेसबुक

चेहरे की किताब यानी फेसबुक जिसके जरिए हम दोस्तों से जुड़े रिश्तेदारों से जुड़े। एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जहां आप पोस्ट या फोटोज डालकर ये बता सकते हैं कि क्या कर रहे हैं, क्या सोच रहे हैं। इसके सबसे ज्यादा यूजर भारत में हैं। फेसबुक के जरिए हमें दोस्तों का रिश्तेदारों का और खबरों का भी हाल पता चलता है। यूं तो दुनियाभर में फेसबुक और उसके दोनों प्लेटफॉर्म व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम का जलवा है। लेकिन भारत में इनकी लोकप्रियता चौंकाने वाली है। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बीते डेढ़ दशक के भीतर खास मुकाम हासिल किया है।

प्रमुख खबरें

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा