International Highlights: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, अमेरिका पर हमला कर सकता है चीन

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 08, 2021

प्रभासाक्षी की खास खबरों में जानिए दिनभर की उन अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के बारे में जिनका सरोकार सीधे जनता से है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बाइडेन की कमजोर सरकार की वजह से अमेरिका पर चीन हमला कर सकता है। वहीं दूसरी ओर फिलीपीन की पत्रकार मारिया रसा और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। पढ़िए विस्तार से सभी खबरों को...

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही अमेरिका और चीन आमने-सामने है। तालिबान को मदद को लेकर अमेरिका चीन से खासा नाराज है। चीन हमेशा से अमेरिका से बड़ी शक्ति बनने की कवायद करता रहता है। लेकिन गलत नीति की वजह से चीन अमेरिका से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ अमेरिका का युद्ध हो सकता है। उन्होंने युद्ध का कारण भी बताया है।

तालिबान से रिश्ते बनाने के लिए उतावला रूस, बातचीत के लिए मॉस्को बुलाने की कर रहा तैयारी

बंदूक के बल पर अफगानिस्तान की लोकतांत्रिक सरकार को सत्ता से हटाने के बाद कट्टर इस्लामिक समूह तालिबान से रूस नजदीकियां बढ़ाने में लगा है। तालिबान से चीन जैसे देशों को समर्थन मिलना काफी पहले से शुरू हो गया था। रूस ने तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद से ही कहना शुरू कर दिया था कि उसे मौका मिलना चाहिए। अब तो ताजा खबर ये मिल रही है कि रूस तालिबान के प्रतिनिधियोमं को बातचीत के लिए मॉस्को बुलाने की तैयारी में है। अफगानिस्तान में रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत जमीर काबुलोव ने कहा कि रूस 20 अक्टूबर को मास्को में अफगानिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय वार्ता के लिए तालिबान को आमंत्रित करेगा।

नोबेल शांति पुरस्कार 2021 का ऐलान, इन दो पत्रकारों को चुना गया

शांति के क्षेत्र में काम करने के लिए दिए जाने वाले नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को होने जा रही है। यह पुरस्कार किसी उस संगठन या व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने राष्ट्रों के बीच भाइचारे और बंधुत्व को बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ काम किया हो। फिलीपीन की पत्रकार मारिया रसा और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है।

दक्षिण चीन सागर में किसी वस्तु से टकराई अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी, 11 घायल

अमेरिकी नौसेना की एक पनडुब्बी ने दक्षिण चीन सागर में किसी वस्तु को टक्कर मारी। गनीमत यह रही कि किसी को जानलेवा चोटें नहीं आयी और पनडुब्बी परिचालन के लिहाज से ठीक स्थिति में है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। घटना की संक्षिप्त जानकारी मुहैया कराते हुए अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट ने कहा कि पनडुब्बी ‘यूएसएस कनेक्टिकट’ अब भी ‘‘सुरक्षित और स्थिर स्थिति’’ में है। बयान में कहा गया है, ‘‘बाकी की पनडुब्बी को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।’’ उसने बताया कि इस घटना की जांच की जाएगी।

अमेरिकी सैनिक गुप्त रूप से ताइवान सुरक्षा बलों को दे रहा प्रशिक्षण

एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अमेरिका एक साल से गुप्त रूप से ताइवान में सैन्य बलों को प्रशिक्षण दे रहा है। बता दें कि चीन के साथ तनातनी के बीच अमेरिका का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार अमेरिकी सैन्य बलों की लगभग दो दर्जन टुकड़ी अब ताइवान के सैन्य बलों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, प्रशिक्षकों को पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ताइवान भेजा था लेकिन इस गोपनियता की सूचना जारी नहीं की गई थी।

प्रमुख खबरें

West Bengal Elections Re-polling | दक्षिण 24 परगना के 15 केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।