Sports Highlights: टोक्यो पैरालंपिक 2020 का आगाज, भारत की तरफ से 54 पैरा-एथलीट लेंगे हिस्सा

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 24, 2021

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप समाप्त हो गयी है। चैंपियनशिप में भारत की महिला कुश्ती टीम के हिस्से में तीन रजत और दो कास्यं पदक आएं और पुरूष टीम ने कुल छह पदक अपने नाम किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय पहलवानों को पदक जीतने पर बधाई दी। वहीं दूसरी ओर जापान के तोक्यो में 16वां पैरालंपिक 24 अगस्त से जापान नेशनल स्टेडियम में शुरू हो गए हैं। इस साल भारत की ओर से 54 पैरा-एथलीट 9 खेलों में भाग ले रहे हैं।

 

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की झोली में 11 पदक, PM ने दी बधाई

 

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का सफर बिना किसी स्वर्ण पदक के समाप्त हो गया महिला कुश्ती टीम के हिस्से में तीन रजत और दो कास्यं पदक आएं जबकि पुरूष टीम ने कुल छह पदक अपने नाम किए। भारत की संजू देवी, भटेरी, बिपाशा और रविंदर ने रजत पदक जीते जबकि बाकी पहलवानों के हिस्से में कास्यं पक आए।  इनके अलावा महिला पहलवान सानेह इंजरी के चलते ब्रॉन्ज मेडल के प्लेऑफ मुकाबले से बाहर हो गईं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय पहलवानों को पदक जीतने पर बधाई दी है। 


तोक्यो 2020 पैरालिंपिक: क्वारंटाइन में मरियप्पन थंगावेलु, उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक नहीं होंगे

 

ऊंची कूद के एथलीट मरियप्पन थांगवेलु तोक्यो की उड़ान के दौरान कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण पैरालंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक नहीं बन पाएंगे और उनकी जगह भाला फेंक के एथलीट टेक चंद लेंगे। रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन पांच अन्य भारतीयों के साथ के पृथकवास पर हैं। चक्का फेंक के एथलीट विनोद कुमार भी इसी कारण से उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।


तोक्यो में शुरू हुआ पैरा एथलीटों का खेला, उद्घाटन समारोह में टेक चंद फहराएंगे तिरंगा

 

ओलंपिक के बाद अब जापान के तोक्यो में पैरा एथलीटों का खेल शुरू हो गया है। आपको बता दें कि 16वां पैरालिंपिक 24 अगस्त से जापान नेशनल स्टेडियम में शुरू हो गया है। भारत ने इस साल अपना सबसे बड़ा दल भेजा है जिसमें 54 पैरा-एथलीट 9 खेलों में भाग ले रहे हैं। इस उद्घाटन समारोह में थंगावेलु मरियप्पन की जगह टेक चंद भारत के ध्वजवाहक होंगे। बता दें कि भारत में टोक्यो पैरालिंपिक का सीधा प्रसारण यूरोस्पोर्ट चैनल और दूरदर्शन पर किया जाएगा।


अफगानिस्तान की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के सदस्यों को काबुल से निकाला गया

 

अफगानिस्तान की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की सदस्यों को मंगलवार को काबुल से निकाला गया। महिला फुटबॉल टीम की सदस्य 75 से अधिक लोगों के उस समूह में शामिल थीं जिसने मंगलवार को काबुल से विमान में उड़ान भरी। फुटबॉल खिलाड़ियों की वैश्विक यूनियन ‘फिफप्रो’ ने जितना संभव हो उतने खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को निकालने में मदद के लिए आस्ट्रेलियाई सरकार को धन्यवाद दिया है। अफगानिस्तान से और अधिक लोगों को निकालने का काम जारी है।


ओलंपियन और 1962 एशियाई खेलों के फुटबॉल चैम्पियन चंद्रशेखर का निधन

 

पूर्व ओलंपियन फुटबॉल खिलाड़ी और 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे ओ चंद्रशेखर का मंगलवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी।  वह 85 वर्ष के थे और उनके तीन बच्चे हैं। परिवार से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई-को बताया कि अपने खेल के दिनों में डिफेंडर की भूमिका निभाने वाले चंद्रशेखर कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने कुछ टूर्नामेंटों में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी। वह 1962 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के अलावा 1960 रोम ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

प्रमुख खबरें

उद्धव नकली शिवसेना चला रहे, असली पार्टी एकनाथ शिंदे के पास : Amit Shah

40 साल में सबसे बुरा प्रदर्शन, स्थानीय चुनाव के बाद क्या अब ऋषि सुनक की आगे की राह हो जाएगी और मुश्किल?

इंग्लैंड, बांग्लादेश , दक्षिण अफ्रीका में अगस्त 2024 से जनवरी 2025 के बीच टेस्ट खेलेगा पाकिस्तान

राजस्थान के राजसमंद में विदेशी नागरिक की मकान की बालकनी से गिरकर मौत