Tokyo Olympics: जापानी कलाकारों ने 200 देशों के ध्वज को एनिमेटेड समुराई में किया पेश, यहां देखें भारत का ध्वज!

By निधि अविनाश | Jul 23, 2021

तोक्यो ओलंपिक की शुरूआत के साथ ही जापान के कलाकारों ने समुराई केरेक्टर (एनीमे समुराई) के रूप में ओलंपिक और जापान की संस्कृति दोनों को पेश करने की कोशिश की है। इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, ग्रेट ब्रिटेन, श्रीलंका, अल सल्वाडोर और तुर्की सहित विश्व ध्वज में बड़े और छोटे राष्ट्रों का  प्रतिनिधित्व किया गया है। जापान के एक कलाकार कामया यामामोटो ने कहा कि, समुराई जापान के लिए एक अनोखी चीज है और हम चाहते हैं कि हर कोई पारंपरिक जापानी संस्कृति को जान सके। जापान के कलाकार देश के झंडे के अर्थ और इतिहास के साथ-साथ रंगों और डिजाइन पर रिसर्च करते हैं और फिर उनकी संस्कृति पर रिसर्च करते हैं।

यहां देखें भारत समेत अन्य देशों के समुराई एनिमेटेड ध्वज

https://nextshark.com/world-flag-anime-characters/ 

इन कलाकारों का उद्देश्य केवल लोगों के अन्य देशों के बारे में जानने का एक तरीका है। आपको बता दें कि जापान के कलाकारों के समूह ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में  प्रतिस्पर्धा करने वाले सभी 200 देशों को जापानी समुराई केरेक्टर की तरह पेश किया है। इसमें स्पेन, श्रीलंका,मेक्सिको जैसे देशों को समुराई में पेश किया गया है। प्रत्येक चरित्र में देश से जुड़े प्रतीक और रंग को शामिल किया गया है। पराग्वे, कोलंबिया और कोस्टा रिका के झंडे के रंगों को समुराई में पेश किया गया है। जापानी समुराई देश के इतिहास का एक बड़ा हिस्सा है और जापानी कलाकारों ने हर देश के झंडों से प्रेरणा लेकर समुराई में डिजाइन करने की कोशिश की है। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana