Tokyo Olympics: टेबल टेनिस में निराशाजनक शुरुआत, शरत और मनिका पहले ही दौर में हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा में पदक जीतने की भारत की उम्मीदों पर शनिवार को पानी फिर गया जब अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा मिश्रित युगल वर्ग के अंतिम 16 में हार गए। भारतीय जोड़ी को तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपै के लिन युन जू और चेंग आई चिंग ने 11 . 8, 11 . 6, 11 . 5, 11 . 4 से हराया। पहले दो गेम में 5 . 1 और 5 . 3 से बढत बनाने के बाद भारतीय जोड़ी लय कायम नहीं रख सकी। क्वालीफाइंग प्रतिस्पर्धा से ओलंपिक में जगह बनाने वाली 19 वर्षीय लिन के फ्लैंक्स का 12वीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी सामना नहीं कर सकी। फोरहैंड और बैकहैंड से उनके लाजवाब ड्राइव का कोई जवाब नहीं था।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी