Tokyo Olympics: मेन्स हॉकी में भारत का जीत के साथ आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

Tokyo Olympics

हॉकी के ओपनिंग मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। पिछले चार दशक में पहला ओलंपिक पदक जीतने की कोशिश में जुटी भारतीय टीम ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए का यह मुकाबला जीता।

तोक्यो। एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने गोलकीपर पी आर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन मदद से न्यूजीलैंड को 3 . 2 से हराकर तोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरूआत की। पिछले चार दशक में पहला ओलंपिक पदक जीतने की कोशिश में जुटी भारतीय टीम ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए का यह मुकाबला जीता। कई वीडियो रेफरल के बीच खेले गए मैच में आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे श्रीजेश ने गोल में नहीं बदलने दिया।

इसे भी पढ़ें: इस बार के टोक्यो ओलंपिक में क्या है ख़ास, जानें ओलंपिक खेलों का पूरा इतिहास

न्यूजीलैंड के लिये छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ केन रसेल ने गोल किया। भारत के लिये रूपिंदर पाल सिंह ने दसवें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर बराबरी का गोल दागा। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने 26वें और 33वें मिनट में गोल किये। न्यूजीलैंड के लिये दूसरा गोल 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने दागा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़