तोक्यो ओलंपिक: एक तरफ खेल का माहौल तो दूसरी तरफ कोरोना का कहर! संक्रमण के रिकॉर्ड 2848 मामले दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

तोक्यो। ओलंपिक खेलों के शुरू के बाद यहां जापान की राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नये 2848 मामले दर्ज किये गये जो इस साल सात जनवरी (2,520) के बाद सबसे अधिक संख्या है। पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से तोक्यो में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले दो लाख से अधिक हो गये हैं। इस महामारी से निपटने के लिए तोक्यो में चौथी बार आपातकाल लागू किया गया है। यह अगले महीने ओलंपिक के दौरान जारी रहेगा और पैरालंपिक खेलों के शुरू होने से ठीक पहले खत्म होगा। ओलंपिक खेल बीते शुक्रवार को शुरू हुए हैं और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अधिक तेजी से फैलने वाले वायरस के डेल्टा प्रकार से मामले और बढ़ सकते है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड-19 के मामले कम उम्र के ऐसे लोगों में बढ़ रहे है जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता