Justin Trudeau और Katy Perry की पिकनिक डेट, Santa Barbara में रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

Katy Perry
Instagram
एकता । Jun 16 2026 6:28PM

पॉप स्टार केटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सांता बारबरा में रोमांटिक पिकनिक डेट की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में दोनों किस करते नजर आ रहे हैं, जिससे उनके रिलेशनशिप की खबरें एक बार फिर ग्लोबल मीडिया में छा गई हैं।

पॉप स्टार केटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का रिश्ता इन दिनों ग्लोबल मीडिया में छाया हुआ है। हाल ही में दोनों को कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में एक बेहद रोमांटिक पिकनिक डेट एन्जॉय करते हुए देखा गया। 'डेली मेल' द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दोनों एक पार्क में घास पर लेटे हुए और किस करते नजर आ रहे हैं। इस डेट के लिए वे केटी पेरी की विंटेज 'मोक' कार में लंच लेकर पहुंचे थे, जहां दोनों ने लाल-चेक वाले कंबल पर आराम करते हुए क्वालिटी टाइम बिताया। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत के मार्वल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की 'Spider-Man: Brand New Day'

वर्ल्ड कप मैच छोड़ गर्लफ्रेंड के लिए पहुंचे अमेरिका, हुए ट्रोल

यह रोमांटिक तस्वीरें सामने आने से ठीक पहले, जस्टिन ट्रूडो को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। दरअसल, वर्ल्ड कप के पहले ही दिन कनाडा का बेहद अहम मैच छोड़कर ट्रूडो अपनी गर्लफ्रेंड केटी पेरी का लाइव परफॉर्मेंस देखने अमेरिका के स्टेडियम पहुंच गए थे। कनाडाई फैंस ने इस बात पर नाराजगी जताई, तो ट्रूडो ने भी ट्रोलर्स को बड़े ही कूल अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "कभी-कभी एक सपोर्टिव बॉयफ्रेंड की जिम्मेदारियां बुला लेती हैं। लेकिन आप सब जानते हैं कि मैं ट्रॉफी जीतते किसे देखना चाहता हूं।"

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup में Canada का मैच छोड़ा, गर्लफ्रेंड Katy Perry के लिए बुरी तरह ट्रोल हुए Justin Trudeau

केटी पेरी का कबूलनामा

ट्रूडो के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद, कई लोग उनके इस फैसले का बचाव भी कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अब वे पीएम नहीं हैं, इसलिए अपनी पर्सनल लाइफ को कैसे जीना है, यह पूरी तरह उनका निजी फैसला है। आपको बता दें कि केटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो के रिश्ते की खबरें सबसे पहले जुलाई 2025 में मॉन्ट्रियल से सामने आई थीं, जिसके बाद दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। हाल ही में पेरिस में अपनी कॉन्सर्ट फिल्म के प्रीमियर के दौरान केटी पेरी ने ट्रूडो को अपनी 'जिंदगी का प्यार' बताते हुए कहा था कि वे इस रिश्ते में बेहद खुश हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़