बर्नार्ड टामिच को महज 58 मिनट का मैच खेलने पर लग सकता है जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2019

लंदन। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बर्नार्ड टामिच को मंगलवार को विम्बलडन का दूसरा सबसे छोटा मैच हारने के लिये 57,000 डालर की इनामी राशि गंवानी पड़ सकती है। आस्ट्रेलिया का यह विवादास्पद खिलाड़ी महज 58 मिनट में फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से 2-6 1-6 4-6 से हार गया। टामिच पर इससे पहले भी मैच के दौरान जीतने की कोशिश नहीं करने के आरोप लग चुके हैं। 

रोजर फेडरर ने 2004 में कोलंबिया के एलेजांद्रो फाला को इससे चार मिनट पहले पराजित किया था। दो साल पहले भी टामिच पर जुर्माना लगा था जब उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने चोट का बहाना किया था और जर्मनी के मिशा ज्वेरेव से हार में बोरियत की शिकायत की थी। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!