By रेनू तिवारी | Jun 04, 2026
Breaking News 4 June 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
उत्तराखंड के पहाड़ों में ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है। उत्तरकाशी के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक पर गई 23 वर्षीय एक MBA छात्रा पिछले पांच दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। इस मामले में लापरवाही और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लापता छात्रा की पहचान नैनीताल जिले की रहने वाली बबीता पांडे के रूप में हुई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने बबीता के साथ ट्रेक पर गए उसके दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक नामी ट्रेकिंग एजेंसी पर गाज गिरी है।
Delhi-NCR में झमाझम बारिश से थमा गर्मी का सितम, IMD का 6 जून तक 'येलो अलर्ट', केरल पहुंचा मॉनसून
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के निवासियों को पिछले कई दिनों से जारी चिलचिलाती और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। गुरुवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को देखते हुए 6 जून तक के लिए 'येलो अलर्ट' जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में पूरे दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना बनी हुई है।
मालवीय नगर (हौज रानी) के 'फ्लोरिश स्टेज़ होटल' में लगी भीषण आग में 21 लोगों की दर्दनाक मौत के ठीक एक दिन बाद, दिल्ली के प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम (MCD), पर्यटन विभाग और अन्य सरकारी एजेंसियों के बीच बेड एंड ब्रेकफ़ास्ट (B&B) लाइसेंस और नियमों के उल्लंघन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर (Blame Game) शुरू हो गया है। हर विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है, जबकि जांच में घोर लापरवाही की परतें लगातार खुल रही हैं।
भारत ने आखिरकार अपनी वायु सुरक्षा दीवार को और घातक बना दिया है। रूस निर्मित एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की चौथी स्क्वॉड्रन भारत पहुंच चुकी है और इसके साथ ही दुश्मनों की नींद उड़ना तय माना जा रहा है। समुद्री मार्ग से भारत पहुंचे इस अत्याधुनिक रक्षा कवच को जल्द ही पश्चिमी मोर्चे पर तैनात किया जाएगा, जहां पाकिस्तान की हरकतों और चीन की विस्तारवादी चालों पर नजर रखते हुए इसे रणनीतिक रूप से लगाया जाएगा।
दिल्ली के मालवीय नगर (हौज रानी) स्थित होटल 'फ्लोरिश स्टेज़' में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में 21 मासूमों की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने बुधवार शाम को ही होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी लवकेश बजाज ने अपना गुनाह कबूल करते हुए ऐसी बातें कही हैं, जो व्यवस्था और नियमों का मज़ाक उड़ाने वाले व्यवसायियों की घिनौनी मानसिकता को उजागर करती हैं।
पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया है। अमेरिकी संसद के निचले सदन 'प्रतिनिधि सभा' (House of Representatives) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध शक्तियों पर लगाम लगाने वाले एक ऐतिहासिक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को रोकना है। इस मतदान की सबसे खास बात यह रही कि राष्ट्रपति ट्रंप की अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के कई सांसदों ने पाला बदलते हुए विपक्षी डेमोक्रेट्स का साथ दिया और अपनी ही सरकार के रुख का कड़ा विरोध किया। युद्ध ने देश-विदेश की राजनीति को प्रभावित किया है। सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने दो सप्ताह पहले सदन की कार्यवाही अचानक स्थगित कर दी थी और इस प्रस्ताव को पारित होने से रोकने की कोशिश की थी जिसे उस समय मंजूरी मिलने की संभावना बन रही थी।
खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के बीच 3 जून 2026 को कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (T1) पर एक भीषण ड्रोन हमला हुआ। इस आत्मघाती हमले में एक भारतीय नागरिक की दर्दनाक मौत हो गई और कम से कम 63 अन्य लोग घायल हो गए हैं। कुवैत सरकार द्वारा जारी सर्विलांस फुटेज में हमले के वक्त हवाई अड्डे पर मची अफरा-तफरी और तबाही का खौफनाक मंजर साफ देखा जा सकता है। इस हमले ने अमेरिका और ईरान के बीच 8 अप्रैल को हुए नाजुक युद्धविराम (Ceasefire) को पूरी तरह खतरे में डाल दिया है।
Amarnath Yatra: नो-फ्लाई ज़ोन बनी अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा कारणों से Helicopter सेवा भी रद्द
पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगातार दूसरे वर्ष, अधिकारियों ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर तक जाने वाले सभी मार्गों को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया है और 3 जुलाई से शुरू होने वाली 57 दिवसीय वार्षिक यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित कर दी है। सरकार ने 1 जून, 2026 के आदेश संख्या 321-HOME के माध्यम से अमरनाथ यात्रा के सभी मार्गों को, जिनमें पारंपरिक पहलगाम मार्ग और सबसे छोटा बालताल मार्ग शामिल हैं, 1 जुलाई, 2026 से यात्रा के समापन तक 'नो-फ्लाई ज़ोन' घोषित किया है।
भारत की सबसे लंबी Zojila Tunnel, एशिया में भी 'टॉप', गडकरी करेंगे बड़ी शुरुआत
राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 9 जून को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख की सीमा पर स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जोजिला सुरंग के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज़ोजिला दर्रे को काटकर बनाई गई 13.15 किलोमीटर लंबी यह सुरंग कश्मीर के गांदरबल जिले के बाल्टल को लद्दाख के कारगिल जिले के मीनामर्ग से जोड़ेगी, जिससे तीन घंटे से अधिक का सफर घटकर मात्र 15 मिनट का रह जाएगा। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹6,808.69 करोड़ है।
केंद्र में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए पिछले कुछ समय से संसद के भीतर और बाहर विपक्ष की एकजुटता सबसे बड़ी चुनौती बनती दिख रही थी। विशेषकर महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े विधेयक पर लोकसभा में सरकार को झटका मिलने के बाद यह माना जा रहा था कि विपक्षी दल मिलकर सरकार के महत्वाकांक्षी विधायी कार्यक्रम को रोक सकते हैं। लेकिन अब राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदलती दिखाई दे रही हैं। विपक्ष के दो प्रमुख क्षेत्रीय दलों तृणमूल कांग्रेस और द्रविड मुनेत्र कषगम के भीतर पैदा हुए संकट ने सत्ता पक्ष को नई मजबूती देने के संकेत दिए हैं।