भारत में टॉप 20 मॉडल्स की 74 फीसदी रही हिस्सेदारी, इन कारों के लिए ऐसा रहा साल 2020

By अनुराग गुप्ता | Dec 28, 2020

नई दिल्ली। लगातार दो साल की कम बिक्री के बाद कार और एसयूवी में बाजार में तहलका मचा दी है। कोरोना महामारी के बीच अप्रैल से लेकर नवंबर तक में टॉप 20 मॉडल्स में सभी यात्री वाहनों की बिक्री में 74.1 फीसदी की हिस्सेदारी रही। जबकि 2015-16 में 70 फीसदी और 2016-17 में 69 फीसदी रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2017-18 में टॉप 20 गाड़ियों ने बाजार की 69.4 फीसदी हिस्सेदारी की, जो साल 2018-19 में बढ़कर 72 फीसदी हो गई और 2019-20 में 73 फीसदी। 

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि टॉप 10 मॉडल्स का योगदान बाजार में बहुत अधिक नहीं है। इस साल अप्रैल से लेकर नवंबर तक के बीच में इनकी भागीदारी तकरीबन 48.7 फीसदी रही। जबकि 2019-20 में यह 49 फीसदी थी। 

इसे भी पढ़ें: बजाज ऑटो की कुल बिक्री नवंबर में 5 प्रतिशत बढ़कर 4,22,240 इकाई पर पहुंच गई 

अगर हम ऑटो मोबाइल सेक्टर में मारुति सुजुकी की स्विफ्ट कार की बात करें तो साल 2016-17 में 5.7 फीसदी जो साल 2017-18 में बढ़कर 5.8 फीसदी, 2018-19 में 6.6 फीसदी और मौजूदा अप्रैल से नवंबर तक में 6.6 फीसदी योगदान कर पाई है। वहीं, जब हम कार खरीदारी की बात करते हैं तो स्विफ्ट को ऑल्टो ने मात दे रखी है। कोरोना लॉकडाउन के समय में ग्राहकों ने किसी नई कार की जगह में पुरानी और फरोसेमंद गाड़ियों पर अपना दाव खेला है और ऊपर दिखाई दे रहे आंकड़े इसकी गवाही देते हैं।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट