Kids Summer Shopping: दिल्ली के इन 3 बाजारों में मिलते हैं स्टाइलिश और सस्ते कपड़े

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 22, 2026

गर्मियों के मौसम में बच्चों के लिए कपड़े खरीदना हर किसी को अच्छा लगता है,क्योंकि इस समय उनका आराम सबसे ज्यादा मायने रखता है। बच्चों को हल्के, मुलायम और आरामदायक कपड़े पहनाना जरूरी होता है। इसके लिए आप दिल्ली के इन तीन बेहतरीन मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं, जहां आपको बच्चों के लिए हर तरह के स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़ों की अच्छी वैरायटी आसानी से मिल जाएगी। समर सीजन में बच्चों को आरामदायक कॉटन के कपड़े पहनाने चाहिए। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं दिल्ली 3 ऐसे मार्केट जहां बच्चों के कपड़े बेहद ही सुंदर मिलते हैं।

बच्चों के कपड़ों की शॉपिंग आप दिल्ली के कटरा मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर आपको बच्चों के लिए हर एक डिजाइन और फैशनेबल कपड़े मिल जाएंगे, जिसे आप उन्हें किसी खास दिन या रोजाना पहन सकती हैं। इससे बच्चों को गर्मियों में कोई दिक्कत नहीं होती है। यह मार्केट रविवार को बंद रहता है, बाकी आप किसी भी दिन जाकर आराम से शॉपिंग कर सकते हैं।

दिल्ली की भजनपुरा मार्केट

ईस्ट दिल्ली में स्थित भजनपुरा मार्केट शॉपिंग के लिए सबसे मशहूर है, जहां आप बच्चों के लिए गर्मियों के अनुकूल कपड़े आसानी से खरीद सकते हैं। यहां छोटे से लेकर बड़े बच्चों तक के लिए हल्के, स्टाइलिश और आरामदायक कपड़ों की अच्छी रेंज मिल जाती है, जिन्हें पहनकर बच्चे इस मौसम में कंफर्टेबल महसूस करते हैं। ध्यान रखें कि यह मार्केट सोमवार को बंद रहती है, जबकि बाकी दिनों में खुली रहती है।

दिल्ली की रोहताश नगर मार्केट

 दिल्ली की रोहताश नगर मार्केट में बच्चों के कपड़ों का शानदार कलेक्शन देखने को मिलता है। बच्चों के लिए यहां पर फैंसी  से लेकर सिंपल डिजाइन वाले कपड़े देखने को मिल जाएंगे, जिसे वियर करके आपके बच्चे गर्मी में कंफर्टेबल दिखाई देंगे। इस मार्केट में आपको 200 से लेकर 1000 रुपये में कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

- जब आप अपने बच्चों के कपड़े खरीदें, तो साथ बच्चे भी लेकर जाएं, क्योंकि फिर साइज की दिक्कत नहीं रहेगी।

- बच्चों का कपड़े खरीदते समय फैब्रिक का विशेष ख्याल रखे।

- जब आप बच्चे के कपड़े खरीदें, तो प्रिंट का विशेष का ख्याल रखें। 

प्रमुख खबरें

Bihar में बैंकों की मनमानी पर Samrat सरकार का अल्टीमेटम, खराब Performance पर बंद होगा Govt Deposit

RBI का Rules पर बड़ा प्रहार, 135 Non-Banking कंपनियों का पंजीकरण हुआ रद्द।

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना