By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 30, 2026
कृष्ण जन्माष्टमी के आने में अब ज्यादा समय बचा नहीं। जन्माष्टमी के मौके पर देशभर के कृष्ण मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरुप की झांकी सजाई जाती है। हर साल लोग जन्माष्टमी पर अपने परिवार के साथ श्री कृष्ण मंदिर के दर्शन करने जरुर जाते हैं। कान्हा का जन्मोत्सव होने के बाद भक्तजन प्रसाद पाने की उम्मीद जरुर लगाते हैं। दिल्ली में राधा-कृष्ण के ऐसे कई मंदिर है, जहां आपको प्रसाद के तौर पर धार्मिक सामग्री और सुविधाएं देखने को मिलती हैं।
नोएडा सेक्टर 33 में स्थित इस्कॉन मंदिर, नोएडा
अगर आप नोएडा या उसके आसपास रहते हैं, तो आप नोएडा के सेक्टर 33 में स्थित इस मंदिर के दर्शन जरुर करें। यह मंदिर काफी लोकप्रिय है। यहां पर आपको जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा के भी दर्शन हो जाएंगे। मंदिर में कृष्ण जी की लीलाओं से जुड़ी तस्वीरें लगी है, जिसे देखना अच्छा लगता है।
- मंदिर प्रत्येक दिन भगवान का श्रृंगार बदला जाता है और इन्हें सुंदर वस्त्र पहनाए जाते हैं।
- जन्माष्टमी के अवसर पर यहां खास धार्मिक कार्यक्रम और उत्सव मनाया जाता है।
- लोकेशन- A-5, महाराजा अग्रसेन मार्ग, सेक्टर 33, नोएडा।
- यदि आप यहां नोएडा सेक्टर 18 और नोएडा सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकते हैं।
- इस मंदिर में Mahaprasadam की सुविधा है, जो हजारों श्रद्धालुओं को परोसा जाता है। जन्माष्टमी के समय यहां पर प्रसाद बांटा जाता है।
श्री श्री राधा पार्थसारथी मंदिर, दिल्ली
दिल्ली में रहने वालों के लिए इस मंदिर का दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित इस्कॉन मंदिर जाना चाहिए। इस मंदिर को ही श्री श्री राधा पार्थसारथी मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर की स्थापना 1998 में हुई थी। इस्कॉन मंदिर में राधा-कृष्ण के साथ ही सीता-राम और लक्ष्मण हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं।
- जन्माष्टमी के मौके पर यहां आपको कृष्ण जन्म उत्सव, आरती और कीर्तन का माहौल देखने को मिलेगा।
- शाम की आरती के समय मंदिर का माहौल एकदम भक्तिमय होता है।
- आप यहां पर जाने के लिए नेहरू प्लेस और कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन से जा सकती हैं, दोनों वायलेट लाइन पर हैं।
- लोकेशन- हरे-कृष्ण हिल्स, संत नगर मेन रोड, ईस्ट ऑफ कैलाश।
- यहां प्रसाद में सूजी का हलवा, पंचामृत और भगवान को चढ़ा हुआ फूलों का हार भी मिल सकता है।
श्री श्री राधा दामोदर मंदिर, गुरुग्राम
गुरुग्राम के सेक्टर 67 में श्री श्री राधा दामोदर मंदिर स्थित है। यह मंदिर बेहद ही सुंदर है और इस मंदिर में आपको राजस्थानी वास्तुकला की झलक भी देखने को मिलेगी।
- पूरा मंदिर मकराना मार्बल से बना हुआ है।
- मंदिर परिसर में गोशाला और गोविंदा रेस्टोरेंट जैसी तमाम सुविधाएं दी गई हैं।
- मंदिर में आरती और कीर्तन होते रहते हैं। जन्माष्टमी के दिन यहां का नजारा काफी भक्तिमय होता है।
- मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण की बड़ी व्यवस्था है।
- लोकेशन- गुरुग्राम-सोहना रोड, बादशाहपुर, सेक्टर 67। आप सेक्टर 55-56 मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकती हैं।
- राजीव चौक से भी यहां बस से आया जा सकता है।