Top 5 Breaking News | 21 January 2026 | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

By रेनू तिवारी | Jan 21, 2026

Breaking News 21 January 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

Prayagraj में Air Force का विमान तालाब में गिरा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को एक दुखद घटना घटी, जब एक छोटा विमान अचानक हवा में संतुलन खो बैठा और शहर के एक तालाब में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, विमान केपी इंटर कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में जा गिरा। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुटे हैं। यह भारतीय वायु सेना का एक माइक्रोलाइट विमान था, हालांकि दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, इंजन में खराबी के कारण विमान तालाब में गिरा। पानी में गिरने से पहले यह काफी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा। सशस्त्र बलों के अनुसार, विमान में दो चालक दल के सदस्य सवार थे और दोनों सुरक्षित हैं। 

Trump को ब्रिटेन ने बताया इंटरनेशनल गुंडा, संसद से कर दिया तगड़ा ऐलान

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा जिसमें हिंद महासागर के एक आइलैंड को लेकर ब्रिटेन पर नाराजगी जताई है और इस आइलैंड का नाम है डिगो गार्सिया और यहां अमेरिका और ब्रिटेन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण जॉइंट मिलिट्री बेस है। ट्रंप ने लिखा है कि ब्रिटेन इस द्वीप को मॉरीशस को वापस देने की योजना बना रहा है और यह बहुत बड़ी मूर्खता है। उन्होंने कहा है कि दिस इज एन एक्ट ऑफ ग्रेट स्टुपिडिटी। इसे ब्रिटेन की उन्होंने एक बहुत बड़ी मूर्खता बताया है। असल में मॉरीिशियस का यह जो डीएगो मग गार्सिया है यह मॉरिशस का ही हिस्सा है और इस पर वर्ष 1814 में ब्रिटेन ने कब्जा कर लिया था। फिर 1968 में मॉरिशस तो आजाद हो गया लेकिन इस आइलैंड पर ब्रिटेन का ही कब्जा बना रहा और अब यह आइलैंड ब्रिटेन मॉरीिशस को वापस करने वाला है और इस डील में प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रिया कपूर पर सोना ग्रुप की संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का आरोप

ऑटो-पार्ट्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सोना ग्रुप (Sona Group) के उत्तराधिकार को लेकर छिड़ी कानूनी जंग अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुँच गई है। दिवंगत उद्योगपति डॉ. सुरिंदर कपूर की 80 वर्षीय विधवा रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया कपूर के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रानी कपूर ने आरोप लगाया है कि प्रिया ने उनके बेटे संजय कपूर की मौत के बाद धोखाधड़ी से पूरी पारिवारिक संपत्ति और कंपनियों पर नियंत्रण हासिल करने की साजिश रची। अपने मुकदमे में, 80 वर्षीय रानी कपूर ने कहा है कि ट्रस्ट धोखाधड़ी से बनाया गया था और इसका इस्तेमाल उन्हें उनकी पूरी संपत्ति से वंचित करने के लिए किया गया, जिसमें सोना ग्रुप कंपनियों पर नियंत्रण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि संजय कपूर की विधवा प्रिया कपूर इस साजिश की 'मुख्य मास्टरमाइंड' हैं। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की 80 वर्षीय मां, रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक नया मुकदमा दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्रिया कपूर ने उन्हें धोखा देने के लिए हेरफेर किया। यह प्रिया, जो संजय की तीसरी पत्नी थीं, और अभिनेता करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच उनके पति की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रही विरासत की लड़ाई में नवीनतम घटनाक्रम है।

सिमडेगा में 'काला जादू' के संदेह में बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

झारखंड के सिमडेगा जिले में काला जादू करने के संदेह में एक बुजुर्ग महिला की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। यह घटना सोमवार को जिले के सरुबहार गांव में हुई। महिला की पहचान प्रेमदानी कंदुलना (73) के रूप में हुई है। ओर्गा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सजल धाम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। यह जघन्य अपराध सोमवार को घटित हुआ। मृतक महिला की पहचान प्रेमदानी कंदुलना (73) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी साझा की।

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच