अमित शाह और नड्डा सहित शीर्ष भाजपा नेताओं ने मुर्मू को कार्यभार संभालने पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के कई नेताओं ने सोमवार को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बहुत बधाई। भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में देश नयी ऊंचाइयों को छुएगा और ‘‘न्यू इंडिया’’ और भी समृद्ध होगा। मुर्मू ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें: मंकीपॉक्स: WHO ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया - क्या है इसके मायने

उनके उपयोगी कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’ भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि ‘‘जनता के राष्ट्रपति’’ के रूप में उनका पहला संबोधन ना सिर्फ इस ऐतिहासिक क्षण के महत्व को दर्शाता है बल्कि ‘न्यू इंडिया’ की भावना को भी परलिक्षित करता है।’’ केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि आज इतिहास रचा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। मुझे विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में न्यू इंडिया आगे और समृद्ध होगा।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग