Top Bollywood News: जानें इस हफ्ते क्या खास रहा मुबंई गलियारों में...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2019

आखिर एक पोस्ट से कितना कमा लेती है प्रियंका चोपड़ा? 

इसे भी पढ़ें: आंखों में गुस्सा, सिर पर चंदन का तिलक, लुंगी पहन कर अक्षय बनें 'बच्चन पांडे'

ऋषि कपूर का FACEAPP चेंलेंज 

एक्टर ऋषि कपूर का इलाज आजकल न्यूयॉर्क में चल रहा है और जल्द ही वह इंडिया वापस लौटेंगे। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर आजकल सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहती है। हाल ही में एक FACEAPP चेंलेंज बहुत जोर शोर से वायरल हो रहा है जिसमें आप अपने आपको बुढ़ा या जवान बना देते है। अब इस FACEAPP चेंलेंज को नीतू कपूर ने कुछ खास तरीके से इस्तेमाल किया है। नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर किया जिसमें ऋषि कपूर की बचपन की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसमें ऋषि कपूर पिंक रंग से रंगे हुए है। इस तस्वीर को अगर आप भी देखेंगे तो ऋषि कपूर के क्यूट से चेहरे से आपको भी प्यार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ये भोजपुरी सिंगर आलिया से शादी करना चाहता है, अब रणबीर का क्या होगा?

फास्ट एंड फ्यूरियस हॉब्स एंड शॉ का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज 

हॉलीवुड फिल्म फ्रैंचाइजी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इस ब्लॉकबस्टर सीरीज की अगली फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियसः हॉब्स एंड शॉ है। बुधवार को फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में ल्यूक हॉब्स का किरदार निभा रहे ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) और डेकार्ड शॉ का किरदार निभा रहे एक्टर जेसन स्टेथम (Jason Statham) का मुकाबला इस बार एक सुपर ह्यूमन से होगा। फास्ट एंड फ्यूरियसः हॉब्स एंड शॉ फिल्म में भरपूर एक्शन है। इस फिल्म में विलेन का रोल हॉलीवुड के मशहूर एक्टर इदरीस एल्बा निभा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या राणा दग्गुबाती अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट करवा रहे हैं? एक्टर ने दिया जवाब

कृति सेनन ने फेमिना के कवर पेज पर बिखेरा जलवा  

बरेली की बर्फी एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रोल और फेशन सेंश से सबको मात देती है। हाल ही में कृति सेनन फेमस मैगजीन फेमिना के कवर पर अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। इस मैगजीन के कवर पेज पर कृति सेनन का लुक वाकई देखने वाला है। सोशल मीडिया पर शेयर किये गए इस कवर पेज पर कृति का ब्लैक हॉट एंड बोल्ड लुक नजर आ रहा है। ब्लैक ओवरसाइज्ड जैकेट, स्मोकी आईज और खुले बालों वाला कृति के इस लुक पर से नजरे हटाना भी मुश्किल हो गया है। ड्रेमेटिक मेकअप के साथ न्यूड लिप कलर के साथ कृति के लुक को पूरा किया गया है।

PM मोदी को 49 हस्तियों ने लिखी चिट्ठी 

भारत में मॉब लिंचिंग की तमाम वारदातें सामने आ चुकी हैं। समाज में मॉब लिंचिंग आग की तरह फैल रहा है और इससे कई मासूम लोगों की जाने भी जा चुकी है। हाल ही में मॉब लिंचिंग के बढ़ते वारदात को ध्यान में रखते हुए देश की 49 हस्तियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। जिन लोगों ने इस चिट्ठी पर दस्तखत किए हैं, उनमें अनुराग कश्यप, मणिरत्नम, शुभा मुद्गल, कोंकणा सेन शर्मा, अपर्णा सेन, श्याम बेनेगल, अनुपम रॉय, बिनायक सेन, सोमित्र चटर्जी और रिद्धि सेन प्रमुख हैं। चिट्ठी में सेलेब्स ने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा है कि मॉब लिंचिंग, नफरत आधारित जुर्म की वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान ने यूलिया वंतूर को गिफ्ट की डायमंड रिंग! आखिर क्यों?

आखिर क्यों नाराज है राहुल बोस 

आप एक दर्जन केले के लिए ज्यादा से ज्यादा कितने पैसे खर्च करेंगे? 40, 50 या बहुत हुआ तो 60-70 लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर राहुल बोस ने सिर्फ दो केलों के लिए 442.5 रुपये चुकाए। जी हां, राहुल बोस ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी और इसे लेकर नाराजगी भी जताई है। दरअसल राहुल बोस अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गए थे। इस दौरान वो वहां के एक बड़े होटल में रूके थे। सब बढ़िया था लेकिन एक्टर को झटका तब लगा जब वो वर्कआउट के बाद दो केले मंगवाए। केले तो वक्त पर सर्व हो गए, लेकिन इसका जो बिल आया वो चौंकाने वाला था। जीएसटी के साथ इन दो केलों का कुल बिल 442.5 रुपये आया। इसे देखकर राहुल हैरान रह गए और इसे लेकर उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके पूरी कहानी बताई है और बिल की कॉपी भी दिखाई है।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026