Top Bollywood News: जानें इस हफ्ते क्या खास रहा मुबंई गलियारों में...

By निधि अविनाश | Jul 21, 2019

#sareetwitter जाने क्यों आयुष्मान खुराना ने पहनी साड़ी! 

इसे भी पढ़ें: करिश्मा कपूर ने शेयर की कपूर खानदान की ये खास तस्वीर!

सिद्धार्थ मल्होत्रा बने दुल्हों का किडैनप करने वाले किडनैपर 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म जबरिया जोड़ी के ट्रेलर ने पहले ही धमाका मचा दिया है पर क्या आपको पता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। जी हॉ आपको बता दे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म का किरदार निभाने के लिए बिहार में दुल्हों का किडैनप करने वाले गैंग के मुखिया सुरेंद्र यादव से मुलाकात की थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा  ने शूटिंग से पहले और शूटिंग के दौरान बिहार में दूल्हे का अपहरण करने के बिजनेस में शामिल लोगो से भी मुलाकात की थी। 

अक्षय कुमार ने डोनेट किया 1-1 करोड़ रुपये 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पहले से अपने काम के लिए काफी जाने गए है चाहे वो उनकी देशभक्ति की फिल्म हो या रील लाइफ में लोगो की मदद करना हो इन सब में अक्षय कुमार का नाम जोरो शोरो से लिया जाता है। बता दे कि अक्षय कुमार ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए 1-1 करोड़ रुपये डोनेट किए हैं। इसकी जानकारी अक्षय कुमार ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा, ‘बाढ़ प्रभावित असम के हालात वाकई दिल झकझोर देने वाले हैं। इस मुश्किल वक्त में इंसान हों या जानवर, सभी को मदद की जरूरत है। मैं मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए 1-1 करोड़ रुपये डोनेट करता हूं। अक्षय कुमार ने लोगों से अपील भी किया के वो बाढ़ पिड़ित की मदद करे।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान ने शेयर किया अपने बेहद खास फैन का वीडियो, Video

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दिखेंगे फिर से एक साथ!

ऑन-स्क्रीन लोकप्रिय जोड़ी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए साथ काम करने के लिए तैयार हैं और यह कथित तौर पर अनुराग बसु की फिल्म होगी। कहा जा रहा हैं कि निर्देशक ने दोनों अभिनेताओं को इस नये प्रोजेक्ट के बारे में बताया है और साथ काम करने की पेशकश की है। फिलहाल अभी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने इस बारे में कोई बात नहीं की है।

जावेद जाफरी ने बनाया पतंजलि का मजाक, हो गए खुद ट्रोल

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के आयुर्वेद प्रोडक्ट को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों को मजाक बनाते देखा गया है। कभी पतंजलि जींस को लेकर तो कभी पतंजलि टीवी को लेकर पतंजलि की ताजा खबरों के मुताबिक अभिनेता जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया पर योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद पर एक चुटकुला शेयर किया। पतंजलि के खिलाफ चुटकुला शेयर करना जावेद जाफरी को भारी पड़ गया। जावेद जाफरी के इस चुटकले ने उनका काफी मजाक बनाया और सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी ट्रोल भी किया। 

इसे भी पढ़ें: पूरब कोहली ने कहा, बॉलीवुड में खुद को हर फिल्म के साथ साबित करना जरूरी

फिल्म 'वॉर' में एक्शन करते नज़र आएंगे ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' लंबे समय से चर्चा में है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ दोनों एक्शन मामले में एक से बढ़कर एक है। दोनों के फैंस ने सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ बनाम ऋतिक रोशन को ट्रेंडिग का विषय बना दिया है। दोनो एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले है इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। ये टीजर काफी जबरदस्त है। टाइगर श्रॉफ हमेशा से ऋतिक रोशन की तरह एक्शन-स्टंट करना चाहते थे। इस फिल्म में दोनों के साथ काम करने से टाइगर का सपना पूरा हो गया है। ये फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Brent Crude में उबाल और Middle East Crisis का असर, Sensex और Nifty धड़ाम, HPCL-Dr Reddys के शेयर भी टूटे

पिछले कुछ दिनों ने मेरा दिल तोड़ दिया... जंतर-मंतर पर डटे छात्रों के समर्थन में आई Alia Bhatt, लिखा भावुक नोट!

विमान भी अपना, एयरपोर्ट भी अपना और अब एयरलाइन भी अपनी! अडानी अब इंडिगो-एयर इंडिया को देंगे टक्कर

हर कार मालिक को एक अनजाने सड़क हादसे से पहले यह जानना चाहिए