पहली बार जम्मू-कश्मीर दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जानें-पूरा कार्यक्रम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2021

जम्मू।अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कश्मीर घाटी की पहली यात्रा से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: दुनिया मानवतावादी विचारों को अपना रही है : दत्तात्रेय होसबाले

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता 16 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचींद्र कुमार ने की और इसमें पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह भी बैठक में शामिल हुए। इस बीच, बीएसएफ की पश्चिमी कमांड के अतिरिक्त महानिदेशक एन एस जामवाल ने भी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया। सीमा सुरक्षा बल के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एस पी एस संधू ने कहा कि जामवाल ने सांबा और कठुआ के संवेदनशील सीमा क्षेत्रों का दौरा किया और अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।

प्रमुख खबरें

Indias Bhargavastra Anti-Drone System | सीमा पर पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन झुंडों की खैर नहीं! भार्गवास्त्र के विकास परीक्षण पूरे, भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत

Stomach Ulcer का सटीक इलाज खोजने में मदद करेगी IIT Mandi की रिसर्च, H. pylori पर हुआ खुलासा

25% टैरिफ लगा रहे थे ट्रंप, गुस्से में आए भारत ने पूरा अमेरिका हिला डाला!

Black Friday सेल से दूर क्यों हो रहे युवा, सोशल मीडिया पर आया No-Buy Challenge