ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश के आसार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2022

भुवनेश्वर/कोलकाता, 8 अगस्त। ओडिशा के कुछ हिस्सों में रविवार को बहुत भारी बारिश हुई और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले दबाव वाले क्षेत्र के कारण ओडिशा और पड़ोसी पश्चिम पश्चिम बंगाल मेंअगले दो से तीन दिन के दौरान और बारिश होने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार को बना निम्न दबाव क्षेत्र ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित हो गया है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान इसके जोर पकड़ने और उत्तर-पश्चिम में ओडिशा व छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने का अनुमान है।

इसके बाद मलकानगिरि में 44 मिमी बारिश हुई। वहीं कालाहांडी के भवानीपटना में 36 मिमी जबकि कोरापुट में 26 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने व खराब मौसम होने की आशंकाओं के मद्देनजर मछुआरों को बृहस्पतिवार तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिक ने सोमवार को ओडिशा के खुर्दा, पुरी, रायगढ़ा, कालाहांडी, गजपति, गंजाम, नयागढ़, कंधमाल, नबरंगपुर, मल्काजगिरि और कोरापुट में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant