पश्चिम बंगाल में 15 दिवसीय संपूर्ण लॉकडाउन लागू, सड़कें सुनसान और दुकानें बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

कोलकाता। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में 15 दिवसीय लॉकडाउन लागू होने के कारण राज्य में सड़कें सुनसान रहीं और केवल आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहन सड़कों पर देखे गए। बसें और अन्य यात्री वाहन सड़कों से नदारद रहे और अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद रहीं। किराने की दुकानों के बाहर और स्थानीय बाजार में कुछ लोगों को मछलियां खरीदते देखा गया। राज्य में लॉकडाउन के दौरान तीन घंटे आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति दी गई है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस की स्थिति पर चार मुख्यमंत्रियों से की बात

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन संबंधी नियमों के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोलकाता में मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, जिसके कारण अग्रिम मोर्चे के कई कर्मियों को काम पर जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। पश्चिम बंगाल में शनिवार को संक्रमण के 19,511 नए मामले सामने आए तथा 144 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

National Book Trust पर सरकार का गहरा नियंत्रण, Supreme Court ने माना ‘राज्य’

Haryana में ग्रामीण चौकीदारों को CM Nayab Saini का तोहफा, मानदेय बढ़कर हुआ 15221 रुपये

Manipur Police ने शुरू की हत्याओं की जांच, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमें तैनात

Aryaveer Sehwag और Lakshya की नाबाद फिफ्टी, U19 Asia Cup में जीता India