मध्‍य प्रदेश के चार शहरों में सम्पूर्ण लॉकडाउन, छिंदवाड़ा रहेगा 80 घंटे बंद

By दिनेश शुक्ल | Apr 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना बढ़ते मामलों को देखते हुए चार शहरों छिंदवाड़ा, रतलाम, बैतूल और खरगौन में शनिवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन का व्यापक असर देखने को मिला। लोग स्वेच्छा से लॉकडाउन का पालन करते दिखे। यहाँ सड़कों पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। इनमें से तीन शहर रतलाम, बैतूल और खरगौन में शुक्रवार 10 बजे से सोमवार सुबह 6.00 बजे तक 56 घंटे का लॉकडाउन है, जबकि छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6.00 बजे तक कुल 80 घंटों का लॉकडाउन लागू है।

इसे भी पढ़ें: रंगपंचमी पर घर से निकले किशोरों के शव भोपाल के कलियासोत डेम में मिले

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और पुराने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। शुक्रवार को यहां कोरोना ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये और एक दिन में सर्वाधित  2777 मामले सामने आए। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने 13 शहरों में रविवार को लॉकडाउन घोषित किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम, खरगोन, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर, रीवा, छिंदवाड़ा, सौंसर और नीमच शामिल हैं। बीते दो रविवार से यहां लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इसके बाद भी कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। इसी को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में रतलाम, बैतूल और खरगौन में स्वेच्छा से शनिवार-रविवार को लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया, जबकि छिंदवाड़ा में व्यापारियों की मांग को देखते हुए तीन दिन का लॉकडाउन किया है।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला