By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2020
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,063 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 2,76,287 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। रातभर में कोरोना वायरस से 27 और लोगों की जान चली गई।
कोविड-19 से अब तक देश में 5,892 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक देश में 2,44,883 मरीज ठीक हो चुके हैं। सिंध में 1,19,394, पंजाब में 92,452, खैबर पख्तूनख्वा में 33,724, इस्लामाबाद में 14,963, बलूचिस्तान में 11,654, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 2,055 और गिलगित बाल्तिस्तान में 2,042 मामले सामने आ चुके हैं।