जुब्बल कोटखाई में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर- चेतन बरागटा से 5604 मतों से आगे भाजपा तीसरे नंबर पर

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 02, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जुब्बल कोटखाई उप चुनाव के 16 वें राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां कांग्रेस के रोहित ठाकुर और आजाद प्रत्याशी चेतन बरागटा के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है।  भाजपा के बागी आजाद चेतन बरागटा की लीड घटते क्रम में  कांग्रेस के रोहित ठाकुर को बढत मिलने लगी है। जबकि  भाजपा की नीलम सरैक व आजाद सुमन कदम दौड से बाहर होती दिख रही हैं। मतगणना जारी है। 

इसे भी पढ़ें: शुरुआती रुझानों में हिमाचल में कांग्रेस आगे भाजपा खेमे में मायूसी का आलम

 राउंड 19

नीलम सरैइक 2383

रोहित ठाकुर 24167

चेतन बरागटा 20460

सुमन कदम 136

नोटा 145

अब रोहित बढत 3707 की बढत में

राउंड 18

नीलम सरैइक 2222

रोहित ठाकुर 22493

चेतन बरागटा 19752

सुमन कदम 127

नोटा 128

अब रोहित बढत 2741 की बढत में

सोलहवें राउंड में नीलम सरैइक    2078 , रोहित ठाकुर 19360 ,चेतन बरागटा      18095, सुमन कदम        106,नोटा  103 कांग्रेस के रोहित ठाकुर  1265  की बढत बनाये हैं। भाजपा के लिये चेतन बरागटा की उपेक्षा भारी पडी है। जिससे उसके हाथ से यह सीट छिनती नजर आ रही है। भाजपा विधायक नरेन्दर बरागठा के निधन से यह सीट खाली हुई। जहां पहले भाजपा ने उनके बेटे चेतन बरागटा को मैदान में उतारने की बात कही। लेकिन आखिरी मौके पर नीलम सरैइक को टिकट दे दिया। उसके बाद चेतन बरागटा ने बगावत कर दी। जिसका नुक्सान भाजपा को हुआ। 

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में मंडी लोकसभा व तीन विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की तीन और लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि मतगणना पूरी होने के बाद किसी तरह के  विजय जुलूस को निकालने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा परिणाम आने के बाद रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव प्रमाण पत्र लेने के समय भी विजयी प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो अन्य लोग ही मौजूद रह सकेंगे। आयोग के आदेश के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं कि वह आयोग के इस निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें: केदारनाथ या़त्रा के दौरान हिमाचल के बैजनाथ धाम के वर्चुअली दर्शन करेंगे पी एम मोदी

इसके अलावा कोविड दिशा-निर्देशों का भी सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। बता दें कि आमतौर पर चुनावी नतीजे आने के बाद विजय जुलूस निकालने की परंपरा रही है, लेकिन कोविड की वजह से आयोग ने इस परंपरा को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। उधर, विजेता प्रत्याशी को चुनाव परिणाम आने के साथ ही सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी और उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। 

राउंड 22

नीलम सरैइक 2554

रोहित ठाकुर 28513

चेतन बरागटा 22909

सुमन कदम 164

नोटा 169

अब रोहित 5604की बढत में

प्रमुख खबरें

Guwahati Nightclub Incident | गुवाहाटी के नाइट क्लब में महिला से बर्बरता, बाउंसरों ने महिला से की मारपीट, कपड़े उतरवाने का भी आरोप

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Congress ने उतारे तीन प्रत्याशी, दो निवर्तमान MLC को फिर मौका

Asian Games | 17 वर्षीय कुमकुम मोहाद ने रचा इतिहास, महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता भारत का पहला स्वर्ण पदक

Punjab Congress अध्यक्ष बने Pargat Singh, बोले संगठन मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से करूंगा काम