पर्यटन से भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में मदद मिलेगी: Gajendra Singh Shekhawat

By Prabhasakshi News Desk | Aug 07, 2024

श्रीनगर । केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देगा। शेखावत ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इस क्षेत्र में देशभर में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अब तक हम इसे 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर लाने में सफल रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास का एक नया अध्याय लिखा गया है और इसने दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदल दिया है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने जिस गति से विकास किया है, उससे दुनिया अचंभित है और अब वह देश को नए सिरे से जानना चाहती है।’’ शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार मौजूदा पर्यटन स्थलों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए नए पर्यटन स्थल विकसित करने के वास्ते राज्यों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

प्रमुख खबरें

Election Commission पर राहुल गांधी का वार: चुनावी प्रक्रिया बर्बाद, जवाब से क्यों डर रहे CEC?

Punjab में नशा बना चुनावी मुद्दा, विपक्ष के हमलों पर AAP ने गिनाईं 80000 गिरफ्तारियां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Mohsin Khan ने रचाया निकाह: तमन्ना संग शादी के बंधन में बंधे, शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Arnia Border पर Police का बड़ा एक्शन, Pakistan से जुड़े Drone नेटवर्क के 3 तस्कर पकड़े