गोवा की संस्कृति, विरासत के संरक्षण के लिए पर्यटकों और निवासियों को साथ आना चाहिए : राष्ट्रपति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को गोवा वासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि राज्य की संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने के लिए पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को मिलकर सतत पर्यटन को अपनाना चाहिए और स्थानीय समुदायों का सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को राज्य की संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने के लिए सतत पर्यटन को अपनाते हुए एक साथ आना चाहिए और स्थानीय समुदायों का सहयोग करना चाहिए।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ गोवा राज्य निरंतर प्रगति करे और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देता रहे, यही मेरी कामना है।

प्रमुख खबरें

RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...

Ahmedabad में PM Morarji Desai को किया याद, Maganbhai Patel ने सुनाए राष्ट्रनिष्ठा के किस्से

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting