Kashmir में Tulip Garden की खूबसूरती को निहारने के लिए देशभर से उमड़ रहे हैं पर्यटक

By नीरज कुमार दुबे | Apr 03, 2023

यदि आप ठंडे मौसम और प्राकृतिक नजारों का मजा लेना चाहते हैं तो कश्मीर से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती। कश्मीर में इस समय जहां हल्की फुल्की बारिश हो रही है वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे मौसम में जो भी पर्यटक यहां आ रहे हैं वह यहां के माहौल में बस खो जा रहे हैं। खासतौर पर श्रीनगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती को तो हर कोई बस निहारता ही रह जा रहा है। हम आपको बता दें कि ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती फूलों के खिलने के साथ पूरे शबाब पर है और इसके खुलने के 10 दिन के भीतर ही करीब डेढ़ लाख लोग इस खूबसूरती को निहार चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: Smart City Project की बदौलत बदल रही है Srinagar शहर की तस्वीर, विकास कार्यों को लेकर स्थानीय जनता ने जताई खुशी

हम आपको बता दें कि बाग में 16 लाख ट्यूलिप के अलावा, हायसिंथ (जलकुंभी की एक प्रजाति), डैफेडिल और साइक्लेमेन जैसे वसंत के फूल भी हैं। इस साल ट्यूलिप की चार नई किस्मों को शामिल किया गया है। इसके बाद कुल किस्में 68 हो गई हैं। बाग में शाम के लिए सजावटी रोशनी की व्यवस्था भी की गयी है क्योंकि कई पर्यटक देर शाम तक बाग में रुकते हैं। हम आपको बता दें कि इसे सिराज बाग के तौर पर भी जाना जाता है। पर्यटकों से जब बातचीत की गयी तो कुछ ने कहा कि उन्हें इस बाग से मोहब्बत हो गई है तो वहीं कुछ अन्य ने कहा कि यह अद्भुत अनुभव रहा है क्योंकि मौसम ठंडा है और बारिश ने मजा और बढ़ा दिया है। कुछ पर्यटकों ने यह भी कहा कि वह ऐसे वक्त में यहां आकर अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं जब ट्यूलिप पूरी तरह से खिले हैं।

प्रमुख खबरें

BPSC ने बदला टीचर भर्ती का नियम STET 2026 उम्मीदवार भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल

खाना दोबारा गरम करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां

PMLA Case में Nayan Raheja की अग्रिम जमानत अर्जी का ED ने किया विरोध, 6 अक्टूबर को अगली सुनवाई