पर्यटक टाइगर सफारी के लिए हो जाए तैयार, 15 जून से खुल जाएगा मध्य प्रदेश का बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व

By दिनेश शुक्ल | Jun 11, 2020

भोपाल। पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश से एक अच्छी खबर है। कोरोना महामारी के चलते 20 मार्च 2020 से बंद बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कोर जोन 15 से 30 जून तक पर्यटकों के लिये वापस खुलने जा रहा है। वर्षा ऋतु के दौरान भी अब पर्यटक बफर जोन में भ्रमण कर सकेंगे। रिजर्व के क्षेत्र संचालक विंसेंट रहीम की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की एडवाईजरी और गाइडलाईन पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश राजस्थान के बाद कोरोना रिकवरी रेट में दूसरे नम्बर पर, प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर पहुँचा 68.6 प्रतिशत

वही जिस होटल में पर्यटक ठहरे है वहाँ के होटल मालिक को यह निर्देश दिए गए है कि पार्क जाने से पूर्व पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। साथ ही पर्यटन गेट पर भी पुन: थर्मल स्क्रीनिंग होगी। प्रवेश द्वार को रोज तीन बार सेनीटाइज किया जायेगा। पर्यटकों के सम्पर्क में आने वाले जिप्सी चालक और गाइड मास्क और सेनीटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करेंगे। कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर पार्क में प्रवेश हरगिज नहीं दिया जायेगा और तत्काल जानकारी प्रशासन को दी जायेगी। क्षेत्र संचालक ने बताया कि सभी जिप्सी वाहन में सीट कवर नहीं होगा। पार्क के अन्दर थूकना प्रतिबंधित रहेगा। पानी की बोटल और खाने-पीने की चीजें डस्टबिन में न डालकर वाहन के अन्दर रखना होगा। बैठक में उप संचालक सिद्धार्थ गुप्ता, एसडीओ अनिल शुक्ला, पर्यटन प्रभारी बीनू गहरवार, गाइड यूनियन के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, जिप्सी यूनियन के अध्यक्ष रतिभान सिंह और होटल यूनियन के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup 2026: हरमनप्रीत सिंह के कंधों पर इतिहास दोहराने की जिम्मेदारी, Team India तैयार!

Farmers के लिए हुए अहम समझौते, Shivraj Chouhan बोले: विपक्ष को इससे भी ऐतराज क्यों?

Arunachal में China की घुसपैठ चिंताजनक! Kharge और Rahul ने Modi सरकार से माँगा जवाब

जानिए, आखिर दिल्ली क्यों रहती है आतंकियों के निशाने पर?