Health Tips: खराब Gut Health के संकेत हैं गैस और Acidity, नजरअंदाज करना सेहत पर पड़ेगा भारी

Gut Health
AI Image

पेट में बार-बार गैस बनना, एसिडिटी, कब्ज और पेट फूलना खराब गट हेल्थ के लक्षण हो सकते हैं। खराब पाचन के कारण शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन नहीं मिलता और इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज किए बिना डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल कर लाइफस्टाइल सुधारनी चाहिए।

अक्सर हम सभी पाचन से जुड़ी परेशानियों जैसे खाना खाने के बाद पेट फूलना, गैस बनना, एसिडटी या सीने में जलन होना आदि को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इ समस्याओं पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, जब आपका डाइजेशन सही होता है, तो शरीर को पर्याप्त न्यूट्रिशन और एनर्जी मिलती है। लेकिन अगर पाचन सही नहीं होता है, तो शरीर में जरूर न्यूट्रिशन की कमी होने लगती है और इसका असर हमारी इम्यूनिटी के साथ-साथ ओवरऑल हेल्थ पर भी पड़ता है। इसलिए गट हेल्थ का दुरुस्त होना बेहद जरूरी होता है।

बता दें कि पेट से जुड़ी कई छोटी-मोटी परेशानियां गट हेल्थ से जुड़े कई बड़े संकेत देती हैं। लेकिन अगर समय रहते इस संकेतों पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो इसका हमारी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और कब गट हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 44 की उम्र में तीसरी बार मां बनीं Anne Hathaway, 35 के बाद प्रेग्नेंसी में इन बातों का रखें ध्यान

पेट फूलना और गैस बनना

खाना खाने के बाद कई बार गैस बनने या पेट फूलने की समस्या होना सामान्य है। लेकिन अगर अक्सर ही पेट में गैस बनती है या अक्सर पेट में भारीपन या पेट फूलने की समस्या बनी रहती है। तो इस पर फौरन ध्यान देना चाहिए।

पेट खुलकर न साफ होना

कई बार कब्ज होना या फिर पेट का खुलकर साफ न होना सामान्य होता है। फाइबर की कमी, तनाव, नींद पूरी न होना, पानी कम पीना, दवाइयां, स्ट्रेस या खानपान में बदलाव इसका कारण हो सकता है। लेकिन अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या बनी रहती है। तो यह भी गट हेल्थ में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।

पेट दर्द और एसिडिटी

कुछ लोगों को हर दूसरे दिन एसिडिटी, सीने में जलन या पेट दर्द की समस्या रहती है। ऐसे में इन चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जल्दी पेट भर जाना या फिर खुलकर भूख न लगना, इस बात का संकेत होता है कि आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।

Gut Health ऐसे रखें बेहतर

अगर आपको गैस, बदहजमी, एसिडिटी या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं, तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसके साथ ही डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें और हेल्दी व बैलेंस डाइट लें। डाइट में सब्जियां, साबुत अनाज, फल और पर्याप्त पानी शामिल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़