यमुना में जहरीले झाग, भाजपा का तंज- केजरीवाल ने दिल्ली में स्नोफॉल करा दिया, कुमार विश्वास ने कही यह बात

By अंकित सिंह | Jun 02, 2022

दिल्ली में यमुना का प्रदूषण हमेशा एक बड़ा मुद्दा रहता है। यमुना की स्थिति और भी बदहाल होती दिखाई दे रही है। जब भी यमुना में जहरीले झाग दिखते हैं तो दिल्ली सरकार की ओर से दावा किया जाता है कि 6 महीने में या 1 साल में हम इसे प्रदूषण मुक्त कर देंगे। हालांकि अब तक ऐसा कुछ हुआ नहीं है। आज एक बार फिर से यमुना में झाग देखने को मिला। अब इसको लेकर विपक्ष ने राजनीति तेज कर दी है। विपक्ष ने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर लिखा, बधाई दिल्ली, दिल्ली में स्नोफॉल करवा दिया है-केजरीवाल 

इसे भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन के बहाने स्मृति ईरानी का केजरीवाल पर बड़ा हमला, बोलीं- चुप क्यों हैं अरविंद ? हमेशा जांच एजेंसियों को देते हैं दोष

आपको बता दें कि छठ के समय दिल्ली में प्रदूषण का मुद्दा काफी उठता है। जब महिलाएं छठ के लिए यमुना में पहुंचती हैं तो काफी झाग नजर आता है। उस वक्त सभी राजनीतिक दलों की ओर से यमुना को साफ करने का दिखावा भी किया जाता है। फिलहाल इस बार छठ के समय भी अरविंद केजरीवाल की सरकार ने एक डेडलाइन तय किया है। केजरीवाल के मुताबिक 2025 तक यमुना पूरी तरह साफ हो जाएगी। हालांकि समय-समय पर यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल सरकार की ओर से डेडलाइन दिए जाते हैं। परंतु अब तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है।

प्रमुख खबरें

Noida Mysterious Deaths | नोएडा में 24 घंटे के अंदर 15 लोगों की मौत से मची सनसनी! साइलेंट किलर या कोई अदृश्य खौफ, पुलिस के भी उड़े होश!

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते