टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री अप्रैल में 57 प्रतिशत के उछाल के साथ 15,085 इकाई पर पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

नयी दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की बिक्री अप्रैल में 57 प्रतिशत के उछाल के साथ 15,085 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने डीलरों को 9,600 वाहन भेजे थे। टीकेएम के एसोसिएट उपाध्यक्ष बिक्री और रणनीतिक विपणन अतुल सूद ने कहा, ‘‘नए वित्त वर्ष में मांग में काफी तेजी है।

इसे भी पढ़ें: मुंह पर मास्क और हाथों में रूमाल, नौकरी के पहले दिन अस्पताल की दीवार पर लटका मिला लड़की का शव, रेप-हत्या की पुष्टि नहीं हुई

अप्रैल, 2021 की तुलना में इस साल हमारी थोक बिक्री 57 प्रतिशत बढ़ी है।’’ सूद ने कहा, ‘‘क्रिस्टा के अलावा फॉर्च्यूनर, लेजेंडर और कैमरी हाइब्रिड के लिए बड़ी संख्या में बुकिंग मिल रही हैं।

प्रमुख खबरें

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत