कोरोना वायरस का अब चीन की इकॉनमी पर भी असर, बंद किए गए...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

तोक्यो। कार बनाने वाली जापानी कंपनी टोयोटा ने चीन में स्थित अपने सभी संयंत्रों को नौ फरवरी तक के लिए बंद कर दिया है। इसकी प्रमुख वजह चीन में कोरोना वायरस का तेजी से फैलना है। इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है। टोयोटा के प्रवक्ता ने एजेंसी से कहा, ‘‘स्थानीय और क्षेत्रीय सरकार की ओर से जारी किए गए विभिन्न दिशानिर्देशों और 29 जनवरी तक कलपुर्जों की आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए हमने नौ फरवरी तक अपने संयंत्रों में परिचालन रोकने का निर्णय किया है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि वे स्थिति की निगरानी करेंगे और 10 फरवरी से परिचालन शुरू करने पर निर्णय करेंगे। इससे पहले चीन के नववर्ष की छुट्टियों के चलते कंपनी के संयंत्र बंद रहे थे और इनमें सोमवार और मंगलवार से काम शुरू होना था। कंपनी के इस निर्णय से चीन में स्थित उसके तीन संयंत्र जीएसी टोयोटा मोटर कंपनी लिमिटेड, तियांजिन एफएडब्ल्यू टोयोटा मोटर कंपनी लिमिटेड और सिचुआन एफएडब्ल्यू टोयोटा मोटर कंपनी लिमिटेड प्रभावित होंगे। चीन में इस वायरस से अब तक करीब 6,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कई देशों ने चीन के वुहान शहर में रह रहे अपने नागरिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। इस वायरस के संक्रमण की शुरुआत वहीं से हुई है।

 

इसे भी देेखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर