ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 16 लाख से अधिक का किया माल जब्त

By दिनेश शुक्ल | Dec 08, 2020

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गागोरनी में दबिश देकर ट्रेक्टर व बाइक चोर को पकड़ा है।जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गोवर्धनुपुरा और गुंदलवदा से उसके दो अन्य साथियों को पकड़ा, जिनके कब्जे से एक चोरी का ट्रेक्टर व दो बाइक जब्त की गई। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 16 लाख 25 हजार रुपये कीमत चोरी के वाहन जब्त किए हैं। पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर और भी खुलासा होने की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़ें: शहडोल जिला अस्पताल में बच्चों की मौत को लेकर शिवराज सरकार चिंतित, स्वास्थ्य मंत्री शहडोल के लिए हुए रवाना

वही पुलिस टीम ने ग्राम गोवर्धनपुरा में दबिश देकर आरोपीयों के साथी कमल सौंधिया को भी पकड़ा और उसके कब्जे 35 हजार रुपये कीमत की चोरी की मोटर साइकिल जब्त की, जो इंदौर से चोरी करना स्वीकार की है। आरोपियों ने ग्राम काशीखेड़ी से भी 5 लाख रुपये कीमत का ट्रेक्टर चोरी करना कबूल किया है। जिसे पुलिस पूर्व में ही जब्त कर चुकी है। जबकि पुलिस आरोपितों से लागातार पूछताछ कर रही है जिससे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू