Ganesh Chaturthi Celebration: फिल्मी या कस्टमाइज्ड मूर्ति से बचें, जानें गणेश चतुर्थी के लिए शास्त्र समम्मत Idol Selection के संबंधी कड़े नियम

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 23, 2026

करोड़ों भक्त गणेश चतुर्थी का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि वह बप्पा का स्वागत कर सके। हिंदू धर्म में यह सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है गणेश चतुर्थी। देशभर धूमधाम से यह त्योहार मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश की पूजा, उपासना और सेवा का प्रतीक है। इस बार गणेशोत्सव 14 सितंबर 2026, सोमवार के दिन मनाया जाएगा, यह 10 दिनों तक चलेगा। 

खासकर कई जगहों पर गणेश जी को महादेव के रुप में दर्शाया जाता है, तो कहीं नारायण के रुप में, कही उन्हें साधु-संतों के भेष में तो कहीं प्रसिद्ध फिल्मी पात्रों और मनुष्यों के चेहरे के साथ स्थापित किया जाता है।

कभी किसी ने सोचा है कि, क्या देवमूर्ति को किसी भी रुप में बनाया जा सकता है? क्या भगवान गणेश की कस्टमाइज मूर्तियों की पूजा करने का विधान है और इस पर शास्त्र क्या कहते हैं? आइए आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

कस्टमाइज मूर्तियों की पूजा करनी सही या गलत?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार प्रत्येक देवता की अपनी स्वतंत्र सत्ता, रुप और गुणों को निर्धारित किया गया है। पुराणों में और आगम शास्त्रों में कही भी ऐसा नहीं लिखा है कि किसी भी देवता की मूर्ति में दूसरे देवता का चेहरा लगाना चाहिए। जबकि हर एक देवता का रुप उसकी तत्व शक्ति का प्रकट स्वरुप माना जाता है। ऐसे में किसी भी देवता की मूर्ति का स्वरुप बदलना विकृति कहा जा सकता है। 

खासकर मूर्ति का स्वरुप जैसे शास्त्र में बताया गया है वैसे ही होना अनिवार्य है। किसी भी देवता का रुप जोड़ना, संतों का रुप मिलाना या फिर मनुष्यों का रुप मिलाना इसे वर्जित माना जाता है और यह शास्त्र समम्मत नहीं माना जाता है। 

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक देवता के हाथों में कौन-सा आयुध हो, कौन-सी मुद्रा हो ये निश्चित होती है। जैसे भगवान विष्णु के हाथों में शंख, चक्र और गदा होता है, वैसे ही भगवान गणेश के हाथों में पाश, अंकुश, मोदक और अभय मुद्रा होती है।

जब भी आप भगवान गणेश की मूर्ति खरीदें तो पहले इन बातों का जरुर ध्यान रखें कि, मूर्ति शास्त्र के अनुसार न बनी हो तो दैवीय शक्ति का आवेश उस मूर्ति में नहीं होता है।

 इसलिए जब आप गणेश चतुर्थी से पहले भगवान गणेश की मूर्ति खरीदन जाए, तो फैंसी या कस्टमाइज मूर्तियों को खरीदने से बचें। सच्चे मन से श्री गणेश जी की पूजा करें।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju ने Rahul Gandhi पर कसा तंज, अरुणाचल की तेज नदियों में तैराकी के लिए चाहिए ट्रेनिंग

Congress दफ्तर के बाहर क्यों लगे Rahul Gandhi के Batman वाले पोस्टर?

Deepender Hooda बोले- Sajjan Kumar को रोल मॉडल नहीं कहा, राजनीति करने का लगाया आरोप

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 3 गांठों का क्या है Vedic महत्व? Astrology से जानें लाभ