उत्तरी और पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी होने से कई महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2024

गंगटोक। उत्तरी और पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी होने के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, लाचुंग और लाचेन के साथ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग के नाथू ला और तमजे पर भारी बर्फबारी हुई है, जिससे सामाजिक-आर्थिक गतिविधियां बाधित हो गईं। वहीं, राहगीरों को आवाजाही के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आए विक्षोभ के कारण सिक्किम में मौसम में बदलाव हुआ है, जिसके कारण सिक्किम के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में भारी बर्फबारी हो रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: केरल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में कराटे प्रशिक्षक गिरफ्तार


बीआरओ ने कहा कि सिक्किम में विनाशकारी बाढ़ के बाद उत्तरी सिक्किम, विशेष रूप से लाचेन घाटी तक जाने वाली संचार लाइन को भारी नुकसान पहुंचा है। इसने कहा कि भारी बर्फबारी के बाद बीआरओ के ‘प्रोजेक्ट स्वास्तिक’ के तहत 758 सीमा सड़क कार्यबल (बीआरटीएफ) की एक टीम सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण सड़कों पर आवाजाही फिर से सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रही है।

प्रमुख खबरें

न झुकाव, न दबाव, भारत की आत्मनिर्भर विदेश नीति और Geopolitics के बदलते स्वरूप पर जयशंकर ने दिया जोरदार भाषण

सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया, G Ram G Bill पर सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश

G-RAM-G Bill को लेकर मोहन यादव ने कसा कांग्रेस पर तंज, भगवान राम के नाम से इतनी नफरत क्यों?

हार से बचने के लिए हटाए गए 73 लाख मतदाताओं के नाम, AAP का आरोप