काली नदी पर बने पुल के ढहने से गोवा-कर्नाटक राजमार्ग पर यातायात प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2024

गोवा में काली नदी पर बना एक पुल मंगलवार देर रात ढह गया, जिससे तटीय राज्य को कर्नाटक से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 66 पर भारी यातायात जाम लग गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, कर्नाटक के सदाशिवगढ़ में काली नदी पर बना एक पुराना पुल मंगलवार देर रात करीब एक बजे ढह गया था। उन्होंने बताया कि लगभग एक दशक पहले एक नये पुल के निर्माण के बाद इस पुल का इस्तेमाल गोवा जाने वाले वाहनों के लिए किया जाता था।

कारवार पुलिस ने बताया कि काली नदी पर बने पुराने पुल के ढहने के बाद बुधवार तड़के नये पुल पर यातायात कुछ देर के लिए रोक दिया गया। हालांकि, बाद में भारी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई।

गोवा के कैनाकोना पुलिस थाने के प्रभारी हरीश राउत देसाई ने बताया कि नये पुल पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था, क्योंकि पुराने पुल के ढह जाने के बाद कर्नाटक के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे थे कि नया पुल यातायात का अधिक बोझ झेलने में सक्षम है या नहीं। देसाई ने कहा कि गोवा पुलिस राजमार्ग पर स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए कारवार के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा