हिमाचल प्रदेश: कांगडा में अभी भी कई लोग लापता, मनाली लेह मार्ग पर बंद रहेगा यातायात

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 13, 2021

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगडा में बारिश में मची तबाही के बाद मंगलवार शुरू हुए राहत एंव बचाव कार्य शुरू होते ही जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है लेकिन अभी तक सड़क परिवहन को बहाल करने में खासी परेशानी आ रही है। प्रदेश भर में  बरसात से 184 सड़कें बाधित हुई हैं। इन्हें बहाल करने के लिए 153 मशीनें लगाई हैं। लोक निर्माण विभाग ने फील्ड स्टाफ का अवकाश रद कर दिया है।  विभाग को 1316.28 लाख का नुकसान का अनुमान है। इस बरसात  में पानी के बहाव में बहे लोगों के बारे में अभी भी कोई पता नहीं चल पाया है। जिससे लोगों में चिंता व मायूसी का आलम है। सबसे अधिक नुक्सान जिला कांगडा के शाहपुर के बोह इलाके में हुआ है जहां दस मकान जमींदोज हो गये हैं  व 15 लोग मलबे में दब गये थे जिनमें  पांच लोगों को जिंदा निकाला जा चुका है जबकि दो की मौत हो चुकी है दनकी लाशें बरामद हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: भारतीय नौसेना को बोईंग से मिला दसवां पी-8आई युद्धक विमान

कांगडा के जिलाधीश निपुण जिंदल व एसपी विमुक्त रंजन ने भी मौके का मुआयना किया है। वह दो किमी पैदल चलकर मौके पर पहुंचे, क्योंकि सड़क पर बना पुल भी बह गया है।उधर मनाली- लेह एनएच पर जिस्पा से आगे वाहनों को 4 बजे के बाद जाने की अनुमति नहीं होगी। यह व्यवस्था आज से ही लागू की गई है। गौरतलब है कि बारालाचा से आगे सड़क की दशा को लेकर पर्यटकों की शिकायतों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बीआरओ के अधिकारियों से बैठक के बाद ये फैसला लिया कि जब तक बीआरओ सड़क की स्थिति को बहाल नहीं करता तब तक वाहनों को शाम 4 बजे के बाद जिस्पा से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।उपायुक्त लाहौल- स्पिति नीरज कुमार ने बताया कि बीआरओ से बैठक के दौरान जानकारी प्राप्त हुई है कि सड़क की दशा को पूरी तरह से सुधारने में करीब एक महीने का समय लगेगा। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा भी इस मौके पर मौजूद रहे।उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल लेह की तरफ प्रतिबंधित समय से  विशेष तौर से फोर बाई फोर की क्षमता वाले वाहन ही उपयोग में लाए जाएं। इसके अलावा बाइक राइडर्स तो इस स्थिति में लेह की तरफ जाने से गुरेज ही करें। उन्होंने कहा कि इस समय मौनसून भी आरंभ हो चुका है। ऐसे में लाहौल-स्पीति का रुख करने वाले एहतियात का पूरा ध्यान रखें ताकि उन्हें बिना वजह परेशानी का सामना ना करना पड़े। उपायुक्त ने कहा कि लेह प्रशासन को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है।

प्रमुख खबरें

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान

Ramayana Part 1 X Review | रामायण पार्ट 1 पर सोशल मीडिया पर आया दर्शकों का सैलाब! रणबीर, यश और साई पल्लवी की महाकाव्य फिल्म को लेकर क्या बोले लोग?

Cyclone Murasu के दौरान समुद्र में पलटी नाव, तमिलनाडु के 4 मछुआरों के शव बरामद