महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार से आ रही वैन नदी में गिरी, सात मजदूरों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

धुले। उत्तरी महाराष्ट्र के धुले जिला में तेज गति से आ रही एक वैन पुल से टकराकर नदी में गिर गयी, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा विन्चुर गांव के समीप चालीसगांव-धुले राजमार्ग पर हुआ, जब वैन चालक ने बोरी नदी पर बने पुल को पार करते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

इसे भी पढ़ें: BJP की कार्रवाई के बाद बोलीं साध्वी प्रज्ञा, उधम सिंह के अपमान के विरोध में की थी टिप्पणी

अधिकारी ने बताया कि वाहन पुल की मुंडेर से टकराया और नदी में गिर गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गयी और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले प्रवासी मजदूर गन्ने की खेती के लिए उस्मानाबाद जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बचाव अभियान चलाया और घायलों को इलाज के लिए धुले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ ने गांधीजी को बताया मार्गदर्शक, गोडसे को देशभक्त मानने वालों की निंदा की

प्रमुख खबरें

Bihar: पुलिस हिरासत में मौत को लेकर थाने में आगजनी के आरोप में 19 गिरफ्तार

Gaza में संघर्ष पर नयी योजना पर कार्य नहीं किया गया तो पद छोड़ दूंगा : गैंट्ज

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान प्रारंभ

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई