BJP की कार्रवाई के बाद बोलीं साध्वी प्रज्ञा, उधम सिंह के अपमान के विरोध में की थी टिप्पणी

sadhvi-pragya-tweet-after-bjp-take-action-over-statement
[email protected] । Nov 28 2019 2:53PM

भोपाल से सांसद ठाकुर ने कहा कि झूठ की आंधी कभी कभी इतनी बढ़ जाती है कि दिन भी रात सा नजर आने लगता है लेकिन फिर भी सूरज अपनी रोशनी नहीं खोता।

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा में उनकी विवादित टिप्पणी क्रांतिकारी उधम सिंह के अपमान के खिलाफ की गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘झूठ की आंधी कभी कभी इतनी हावी हो जाती है कि दिन भी रात जैसा नजर आने लगता है।’’ उन्होंने अपनी टिप्पणियों के बचाव में ट्वीट किया। 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ ने गांधीजी को बताया मार्गदर्शक, गोडसे को देशभक्त मानने वालों की निंदा की

उनकी टिप्पणियां महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा के तौर पर देखी गई जिससे विवाद शुरू हो गया। इसके परिणाम स्वरूप भाजपा ने उन्हें संसद के जारी सत्र के दौरान संसदीय दल की बैठक में शामिल होने से रोक दिया और रक्षा मामलों की परामर्श समिति से भी हटा दिया।

इसे भी पढ़ें: बापू का हत्यारा प्रज्ञा का प्यारा, नाथूराम को फिर बताया देशभक्त

भोपाल से सांसद ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘झूठ की आंधी कभी कभी इतनी बढ़ जाती है कि दिन भी रात सा नजर आने लगता है लेकिन फिर भी सूरज अपनी रोशनी नहीं खोता। लोगों को इस आंधी से डिगना नहीं चाहिए। सच तो यह है कि कल मैं उधम सिंह के अपमान को सहन नहीं कर पाई।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़