पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा! ऑटोरिक्शा-बस की टक्कर में पांच की मौत, छह लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2021

डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शुक्रवार को एक बस और एक ऑटोरिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में तीन बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना फाल्टा थाना क्षेत्र के फतेपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 117 पर उस समय हुई जब एक ऑटोरिक्शा को सामने से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने लोगों से अंगदान के लिए आगे आने का आग्रह किया

उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा में 12-14 लोग सवार थे जो एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य का डायमंड हार्बर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख