Jammu and Kashmir | डोडा में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 10 वीर जवानों ने गंवाई जान, 9 घायल

By रेनू तिवारी | Jan 22, 2026

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक बहुत ही दुखद समाचार सामने आया है। बृहस्पतिवार को भारतीय सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में 10 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 9 अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। सेना का वाहन नियमित आवाजाही के दौरान पहाड़ी रास्ते पर अचानक सड़क से फिसल गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

सेना और पुलिस द्वारा तुरंत एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया और अधिकारियों ने बताया कि चार जवानों के शव मिले।

नौ जवानों को घायल हालत में बचाया गया

उन्होंने बताया कि नौ अन्य जवानों को घायल हालत में बचाया गया और उनमें से तीन, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें विशेष इलाज के लिए उधमपुर सैन्य अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया।

एलजी मनोज सिन्हा ने गहरी संवेदना व्यक्त की

एलजी मनोज सिन्हा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"

उन्होंने आगे कहा, "इस गहरे दुख की घड़ी में, पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। 10 घायल जवानों को अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

देश के लिए बड़ी क्षति: दुर्गम क्षेत्रों में देश की रक्षा में तैनात इन वीर जवानों की शहादत पर पूरा देश शोक व्यक्त कर रहा है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, खराब मौसम या फिसलन भरे रास्ते को हादसे का कारण माना जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

टैंक किलर Apache और M777 Howitzer बनेंगे और घातक, America ने मंजूर किया 428 मिलियन डॉलर का पैकेज

Fuel Price Hike पर कांग्रेस का PM Modi पर करारा वार, चुनाव खत्म, अब महंगाई की मार

West Bengal में Yogi Model की धमक! Suvendu सरकार का बड़ा एक्शन, अवैध कब्जों पर चला Bulldozer

22 मिनट, गहरा प्रहार... Army Chief ने खोला Operation Sindoor का राज, इसे बताया Smart Strategy