TRAI ने एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के तेज स्पीड का वादा करने वाले तरजीही प्लान पर रोक लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

नयी दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से उन खास दूरसंचार प्लानों को रोकने के लिए कहा है, जिसके तहत कुछ तरजीही उपयोगकर्ताओं को तेज स्पीड देने का वादा किया था। दरअसल सवाल उठ रहे थे कि क्या अन्य ग्राहकों की सेवाओं में गिरावट की कीमत पर तरजीही नेटवर्क तैयार किया गया है। एक सूत्र ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दोनों परिचालकों से अंतरिम अवधि के लिए इन विशेष प्लान को वापस लेने के लिए कहा है। ट्राई ने इस बारे में दोनों परिचालकों- एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को लिखा है और उनसे उनके प्लान के बारे में सवाल किए हैं, जिसमें कुछ तरजीही उपयोगकर्ताओं को तेज गति देने का वादा किया है। नियामक ने पूछा है कि क्या उन विशिष्ट प्लानों में अधिक भुगतान वाले ग्राहकों को तरजीह, अन्य ग्राहकों के लिए सेवा में गिरावट की कीमत पर आई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर