मुंबई के कांदिवली स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया डंपर, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

मुंबई। महानगर के कांदिवली रेलवे स्टेशन पर एक डंपर अमृतसर जा रही पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पश्चिमी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12.30 बजे उस समय हुई जब कुछ निर्माण सामग्री से लदा एक डंपर पटरियों के पास खड़ा था। यह ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा, ‘‘डाउन (अमृतसर जा रही) पश्चिम एक्सप्रेस ने कांदिवली में पांचवीं रेल लाइन पर डंपर को टक्कर मार दी। घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।’’ 

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट