बंगाल सरकार के अनुरोध पर हावड़ा तथा दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन साप्ताहिक किये गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2020

कोलकाता। कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध पर हावड़ा तथा दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरे दैनिक से घटाकर साप्ताहिक किये जाएंगे। रेलवे के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वा एक्सप्रेस की समय सारिणी के अनुसार एक जून को शुरू की गयी 02303/02304 हावड़ा- नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (वाया पटना) और 02381/02382 हावड़ा-नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (वाया धनबाद) अब संशेाधित समयसारिणी से साप्ताहिक आधार पर चलेगी। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया