रेल मंत्री ने 2024 से पहले कश्मीर के लिये ट्रेन सेवा का वादा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2021

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को वादा किया कि कश्मीर घाटी के साथ रेल संपर्क 2024 से पहले जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि देश के दूरस्थ क्षेत्रों को मोबाइल और इंटरनेट संपर्क माध्यम से जोड़ने के लिए व्यवस्थित सर्वेक्षण किए जा रहे हैं। रेल मंत्री जम्मू रेलवे स्टेशन और सामुदायिक सेवा केंद्र के दौरे पर आये थे।

उन्होंने यहां लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। प्रवक्ता ने बताया कि रेल मंत्री ने वादा किया है कि कश्मीर के लिये रेल संपर्क 2024 से पहले शुरू हो जायेगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा