Guwahati के रेलवे स्टेशन में अब ट्रांसजेंडर बेचेंगे चाय, खोला गया पहला टी स्टॉल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2023

गुवाहाटी। भारतीय रेलवे ने असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर चाय का ऐसा स्टॉल खोला है, जिसका संचालन और प्रबंधन पूरी तरह से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य करते हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनईएफआर) के प्रवक्ता सब्यसाची डे ने कहा कि ‘ट्रांस टी स्टॉल’ खोलने का विचार एनईएफआर का है और इस पहल को लागू भी इसी ने किया है।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की योजना क्षेत्र के अन्य स्टेशनों पर इस तरह के और चाय के स्टॉल खोलने की है। असम ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की एसोसिएट उपाध्यक्ष स्वाति बिधान बरूआ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत और ट्रांसजेंडर लोगों का पुनर्वास किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Mecca Mosque में हुआ अशोभनीय कृत्य क्या था? Saudi Arabia ने दो बांग्लादेशियों को फाँसी पर क्यों लटकाया? Muslim World क्यों हैरान रह गया?

Strait of Hormuz में सात तेल टैंकरों पर हमला, Iran ने दी चेतावनी

अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला, अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, चुनाव जीतना है तो...

Mukesh Ambani के कारोबारी सामर्थ्य का अचानक मुरीद क्यों हुआ अमेरिका? Marco Rubio ने Jamnagar Refinery में क्या क्या देखा?