ट्रांसपोर्ट एजेंसी ने ठाणे से उत्तराखंड सामग्री नहीं पहुंचाई, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2024

पुलिस ने ठाणे से उत्तराखंड भेजी गई 5.50 लाख रुपये की सामग्री की आपूर्ति नहीं करने के आरोप में एक ‘ट्रांसपोर्टर’ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को जिम के उपकरण और घरेलू सामान भेजा गया था। शिकायत में कहा गया है कि यह सामग्री ठाणे जिले के भिवंडी से ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से उत्तराखंड भेजी गई थी।

एक महीने से अधिक समय पहले भेजने के बावजूद यह गंतव्य तक नहीं पहुंची। वागले एस्टेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सोमवार को ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 (2) (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड