दिल्ली मेट्रो में यात्रा हुई मुश्किल, यात्रियों में बढ़ रही नाराजगी

By निधि अविनाश | Dec 19, 2020

कोरोना महामारी के कारण 5 महीने से बंद पड़ी दिल्ली मेट्रो सेवा का परिचालन शुरू तो हुआ लेकिन अब मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के कारण लगाई गई नई पाबंदियों के कारण अब मेट्रो सेवा को काफी गड़बड़ी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ रही मेट्रो स्टाफ के रवैय से परेशान यात्री अब काफी परेशान होते जा रहे है। बता दें कि परेशान यात्री अब अपनी दिक्कत दिल्ली मेट्रो के सोशल मीडिया पेज DMRC पर अपनी शिकायत लिख रहे है। 

इसे भी पढ़ें: 'अपनी पार्टी' भाजपा की 'बी टीम' नहीं, बुखारी ने खुद को बताया वंशवाद की राजनीति के विरूद्ध

वहीं दूसरी जगह कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मेट्रो में अब टोकन सिस्टम बंद हो गया है। यह भी एक वजह है कि द्ल्ली-एनसीआर से आ रहे लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी आ रही है। बता दें कि यात्रियों को अब मेट्रो से यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड का उपयोग करना होगा जिसका खर्चा 150 से 200 तक आता है। वहीं मेट्रो ने कार्ड रिचार्ज कराने के लिए क्रेडिट कार्ड , पेटीएम , नेट बैंकिग की सुविधा तो दी लेकिन अब लोग शिकायत कर रहे है कि अंकाउट से पैसे कटने के बावजूद कार्ड रिचार्ज नहीं हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी