भोपाल वन विहार में आया नया बाघ, वन विहार में 15 हुई बाघों की संख्या

New tiger arrives in Bhopal
दिनेश शुक्ल । Dec 19 2020 9:46AM

बाघ का स्वभाव काफी आक्रामक है तथा वर्तमान में इसे वन विहार के रेस्क्यू सेंटर में क्वारेंटाइन किया गया है। वन विहार संचालक ने इस बाघ को 'पंचम' नाम दिया है। यह बाघ अभी नये परिवेश में ढलने का प्रयास कर रहा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में गुरुवार की देर रात एक नर बाघ को कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला से लाया गया है। पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी में बाघों की आपसी लड़ाई में यह नर बाघ घायल हो गया था। इसे रेस्क्यू कर उपचार के लिए कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला भेजा गया था। इसकी उम्र तकरीबन

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में इस बार लंबा चलेगा ठंड का दौर

वन विहार के जनसम्पर्क अधिकारी ऋषभ जैन ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस नर बाघ के केनाइन क्षतिग्रस्त होने से वन विहार के रेस्क्यू सेंटर में रखे जाने के लिए भेजा गया है। बाघ का स्वभाव काफी आक्रामक है तथा वर्तमान में इसे वन विहार के रेस्क्यू सेंटर में क्वारेंटाइन किया गया है। वन विहार संचालक ने इस बाघ को 'पंचम' नाम दिया है। यह बाघ अभी नये परिवेश में ढलने का प्रयास कर रहा है। इस बाघ के आने के साथ ही वन विहार में अब बाघों की संख्या 15 हो गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़